धरती पर हैं मौजूद मंगल ग्रह का यह तालाब , चमत्कारी तत्वों से भरा हैं इसका पानी

0
894
this pond from mars found on the earth and its water has got miraculous benefits cover

विज्ञान के विस्तार के चलते आज इंसान ने धरती तो क्या अंतरिक्ष के भी कई रहस्य खोज निकाले हैं। विज्ञान के दम पर बहुत से ग्रहों की जानकारी प्राप्त कर ली गई हैं, पर क्या आप जानते हैं कि मंगल ग्रह पर मौजूद तालाब जैसा ही एक तालाब हमारी पृथ्वी पर भी हैं जैसा की आप जानते ही हैं कि वर्तमान में वैज्ञानिक मंगल ग्रह पर जीवन संबंधी खोज कर रहें हैं। इस संबंध में वैज्ञानिकों को कई महत्वपूर्ण जानकारिया हासिल हुईं हैं।

इन जानकारियों में एक थी मंगल ग्रह पर पानी की खोज। वहां पर Martian Lake का पाया जाना पानी की एक महत्वपूर्ण खोज को दर्शाता हैं, पर शायद आप नहीं जानते की मंगल की Martian Lake की तरह ही अपनी धरती पर भी एक तालाब हैं। इस तालाब को “द स्पॉटेड लेक” के नाम से भी जाना जाता हैं। इसी तालाब के बारे में आज हम आपकों यहां जानकारी दे रहें हैं।

चमत्कारी तत्वों से भरा हैं इसका जल –

this pond from mars found on the earth and its water has got miraculous benefitsimage source:

यह तालाब द स्पॉटेड लेक धरती पर मौजूद हैं, पर इसको मंगल की Martian Lake के जैसा ही माना जाता हैं। इस का जल इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं। देखा गया हैं कि इसके पानी में बहुत से चमत्कारी हैं, जो कई मानवीय बीमारियों को सही करने की क्षमता रखते हैं। यह भी माना जा रहा हैं कि इस तालाब के बीच में बने स्पॉट्स के पानी में अलग अलग किस्म की खासियत हैं।

किसी स्पॉट्स का पानी शरीर के जोड़ों के दर्द को सही कर सकता हैं तो किसी स्पॉट्स का पानी स्किन प्रॉब्लम का हल हो सकता हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया हैं कि इस तालाब में इतनी मात्रा में सल्फेट मौजूद हैं जितना पूरी पृथ्वी पर भी नहीं हैं। वैज्ञानिकों का कहना हैं कि इस लेक को देख कर उनको ऐसा अनुभव होता हैं जैसे मंगल का कोई टुकड़ा टूट कर पृथ्वी पर आ गया हो।

वैज्ञानिक लोगों को लगता हैं कि मंगल से मिलते इस तालाब में कई रहस्य छुपे हैं। वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि इस पर रिसर्च करने से मंगल पर जीवन की खोज में उनको सहायता मिल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here