जीसस क्राइस्ट की इस पेंटिंग ने बनाया सबसे कीमती पेंटिंग होने का रिकार्ड, करीब 3 हजार करोड़ में बिकी

0
512
cover pic

किसी भी कलाकार की पेंटिंग के पीछे एक सन्देश छिपा रहता हैं। यह सन्देश ही पेंटिंग की सबसे बड़ी खासियत होती हैं। आज के समय में लोग पुराने और बड़े कलाकारों की पेंटिंग को ही उसकी सबसे बड़ी खासियत समझते हैं। ऐसे में लोग पुराने कलाकारों की पेंटिंग को बड़े दामों पर खरीदते देखे जाते हैं। हाल ही में भी एक ऐसी ही पुरानी पेंटिंग बिकी हैं। यह पेंटिंग जीसस क्राइस्ट की हैं। इस पेंटिंग ने अब तक की सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाली पेंटिंग का रिकार्ड बनाया हैं। आइये जानते हैं आखिर किसने और कब बनाई थी यह पेंटिंग।

 लियोनार्दो द विंची ने बनाई थी यह पेंटिंग –

second picimage source

आपको जानकर हैरानी होगी कि जीसस क्राइस्ट की इस पेंटिंग को महान कलाकार लियोनार्दो द विंची ने निर्मित किया था। वैसे तो उन्होंने बहुत सी पेंटिंग बनाई थी, पर अब उनकी 20  पेंटिंग्स ही मौजूद हैं। इस पेंटिंग का नाम “साल्वाडोर मुंडी” यानि दुनिया का रक्षक हैं। इस पेंटिंग को आज से करीब 500 वर्ष पहले बनाया गया था। वर्तमान में यह दुनिया की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन चुकी है। इसको 2940 करोड़ रूपए में एक व्यक्ति ने खरीद लिया हैं।

इस पेंटिंग को खरीदने वाला व्यक्ति किसी के सामने नहीं आया। उसका नाम भी गुप्त रखा गया हैं। इस पेंटिंग को न्यूयॉर्क में नीलाम किया गया था और इसके खरीदार ने टेलीफोन से ही 40 करोड़ डॉलर की बोली लगाईं थी। फीस को जोड़ कर इस पेंटिंग की कीमत 45 करोड़ डॉलर हो गई थी। एक समय ऐसा भी था जब यह पेंटिंग महज 60 डॉलर में बिक गई थी। असल में उस समय लोगों में यह धारणा थी कि इस पेंटिंग को लियोनार्दो के किसी शिष्य ने बनाया था। इस पेंटिंग के बारे में ऐसा भी माना जाता हैं कि यह राजा चार्ल्स प्रथम की संपत्ति थी जोकि 15 वीं शताब्दी में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here