कोलकाता में सामने आई ये डरावनी मछली

0
1164

कोलकाता स्थित सुभाल झील के पास एक मछुआरे के हाथ एक अनोखी मछली हाथ लगी। वैसे तो मछुआरे के लिए मछली पकड़ना उल्टे हाथ का काम होता है, लेकिन इस मछली को पकड़ने में उसके भी पसीने छूट गए। उसके मुताबिक इस मछली को पकड़ना आसान नहीं था क्योंकि इस मछली के खूंखार दांत नजर आ रहे। यह मछली इंसानों पर भी आक्रमण कर सकती है।

This monster fish shows up in kolkata 2Image Source:

विशेषज्ञों का कहना है कि मगरमच्छ जैसी दिखने वाली मछलियां ना सिर्फ दिखने में डरावनी लगती हैं बल्कि इनका वजन 6 से 10 किलो के करीब होता है। इसके साथ ये भी बताया कि ये मछलियां 7 से 8 फीट लंबी दिखती हैं। इन मछलियों को ‘एलिगेटर गर’ कहा जाता है। आपको बता दें कि ये मछलियां भारत में नहीं पाई जाती हैं। इन्हें लोग गैरकानूनी तौर पर लेकर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब ये मछलियां छोटी होती हैं तब इतनी खूंखार नहीं होती हैं, लेकिन जैसे-जैसे ये बड़ी होती हैं वैसे-वैसे ये हिंसक होती चली जाती हैं। जिसके चलते इनके मालिक इन मछलियों को समुन्द्र या फिर नालों में फेंक देते हैं।

आपको बता दें कि ये ‘एलिगेटर गर’ इससे पहले तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के इकोसिस्टम का बेहाल कर चुकी हैं। कोलकाता की झील में इन मछलियों को देखकर लोग इसे खतरा मानते हैं। दरअसल ये छोटी-छोटी मछलियों को निगल जाती हैं। यहां तक कि इंसानों पर भी वार करने से नहीं चूकती हैं।

This monster fish shows up in kolkata 1Image Source:

इस मछली को पकड़ने वाले मछुआरे का कहना है कि सामान्य मछली की तुलना में इसकी त्वचा बेहद सख्त थी। इसके साथ ही इसे चाकू से नहीं बल्कि कुल्हाड़ी से काटना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here