हाइट के मामले में यह है भारत का सबसे लंबाई वाला कपल, जानिए इनके बारे में

0
587
कपल

वैसे तो दुनिया से लोग है जिनकी लंबाई आम लोगों से ज्यादा होती है, पर अपने देश के इस सबसे ज्यादा लंबाई वाले कपल के बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। जी हां, आज हम आपको अपने ही देश के एक ऐसे कपल से मिला रहें हैं। जिसकी लंबाई देश में सबसे ज्यादा है। आपको बता दें कि यह कपल महाराष्ट्र के पुणे का निवासी है। इनके बच्चों की लंबाई जानकर भी आप हैरान रह जायेंगे। इस कपल को भारत के टालेस्ट पति-पत्नी कहा जाता है। इनकी बेटियों भी अपनी उंची हाइट के चलते काफी फेमस हैं क्योंकि उनकी लंबाई भी सामान्य लोगों से काफी अधिक है। अपनी लंबाई के कारण ही यह परिवार दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखता है। अपनी इसी खासियत की वजह से इस परिवार का नाम “लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स” में भी दर्ज हो चुका है।

कपलImage source:

यह परिवार पुणे शहर के करीब पिंपरी क्षेत्र में रहता है और यह परिवार “कुलकर्णी परिवार” के नाम से फेमस है। लोग इन्हें देश के सबसे ज्यादा लंबाई वाले परिवार के नाम से जानते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यदि इस परिवार के लोगों की लंबाई को आपस में जोड़ दिया जाए तो यह 26 फिट से भी ज्यादा बैठती है। शरद कुलकर्णी इस परिवार के सबसे बड़े है। इनकी उम्र 56 वर्ष है। इनकी लंबाई 7 फीट 1.5 इंच है। इनकी धर्म पत्नी संजोत कुलकर्णी की लंबाई 6 फीट 2.6 इंच है। शरद कुलकर्णी की 2 बेटियां मुरुगा तथा सान्या हैं और उन दोनों की लंबाई भी 6 फिट है। शरद कुलकर्णी का विवाह 1989 में संजोत से हुआ था।

कपलImage source:

आपको बता दें कि लंबाई ज्यादा होने के कारण संजोत का विवाह नहीं हों पा रहा था। एक दिन जब संजोत की दादी बाजार से सब्जी खरीद रहीं थी तो उन्होंने शरद को देखा और उन्होंने सीधे शरद से संजोत के विवाह का प्रस्ताव रख दिया। पहले शरद को कुछ अजीब लगा पर जब उनको संजोत की लंबाई के बारे में पता लगा तो वे विवाह के लिए तैयार हो गए। आज शरद और संजोत का नाम “लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स” में देश के सबसे लंबे कपल के रूप में लिखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here