दुनिया में सबसे अधिक ऊंचा है भारत का यह गांव, जानें इसके बारे में

0
1598

 

भारत को गांवों का देश कहा जाता है और आपने भी बहुत से गांव देखें ही होंगे, पर क्या आपने कभी दुनिया का सबसे ऊंचा गांव देखा है, नहीं न तो आज हम आपको बता रहें हैं भारत के इस गांव के बारे में जो की दुनिया का सबसे ऊंचा गांव है। आपको सबसे पहले हम बता दें कि इस गांव का नाम “किब्बर गांव” है और यह हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में स्थित है।

इस गांव की समुद्र ताल से ऊंचाई 4850 मीटर है। शिमला से इस गांव की दूरी 430 किमी के करीब है तथा यहां पहुंचने के लिए आपको कुंजम दर्रे से होकर आना पड़ता है। इस गांव में कई बोद्ध मठ हैं, यह गांव स्पीति नदी के दाई ओर बना हुआ है। कुंजम दर्रे से इस गांव तक पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हैं, जगह-जगह आपको रास्ते में बर्फ की चादर धरती पर मिलती है। स्पीति उपमंडल के मुख्यालय से इस गांव की दूरी मात्र 20 किमी है।

image source:

यदि आप दिल्ली से किब्बर गांव आना चाहते हैं तो आपको हम बता दें कि दिल्ली से इस गांव की दूरी करीब 730 किमी है। यहां दिल्ली से आने के लिए आपको सबसे पहले काजा नामक स्थान तक आना होता और काजा से आपको कैब की सुविधा इस गांव तक मिल जाती है। काजा से इस गांव तक पहुंचने के लिए करीब 1 घंटे का समय लगता है। यहां बारिश तो कम ही होती है, पर बर्फबारी अधिक पड़ती है। यहां पहुंचने के बाद कोई भी इस स्थान के मनोरम दृश्यों को जीवनभर भुला नहीं सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here