इस भारतीय बिजनेसमैन ने नमाज के लिए मुस्लिम लोगों को दिया मस्जिद का तोहफा

0
421
मस्जिद

वर्तमान समय में रमजान का पवित्र माह चल रहा है। इस दौरान मुस्लिम लोग रोजे रखें हुए है तथा इबादत में ज्यादा से ज्यादा समय गुजार रहें हैं। इस समय आबू धाबी से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने लोगों के बीच इंसानियत तथा मानवीयता की नई मिसाल कायम की है। आपको बता दें कि आबू धाबी के एक भारतीय बिजनेसमैन ने हाल ही में मुस्लिम लोगों को एक मस्जिद गिफ्ट की है। इस मस्जिद की कीमत 3 लाख डॉलर है। इस कार्य को करने वाले भारतीय बिजनेसमैन का नाम “साजी चेरियन” है। वह भारत के केरल के कायमकुलम क्षेत्र से हैं।

नमाज के लिए नहीं था स्थान –

नमाज के लिए नहीं था स्थानImage source:

साजी चेरियन ने इस बात को देखा कि उनके यहां जो भी मुस्लिम लोग कार्य करते हैं। वे नमाज के समय टैक्सी से पास के चर्च में नमाज के लिए जाते हैं। नमाज के लिए जाने पर उनके कर्मचारियों को 20 दिरहम खर्च पड़ते थे। इसके बाद उन्होंने इन लोगों की नमाज के लिए कर्मचारियों की कालोनी के पास ही मस्जिद बनाने का विचार किया।

भारतीय बिजनेसमैन ने गिफ्ट की मस्जिद –

भारतीय बिजनेसमैन ने गिफ्ट की मस्जिद Image source:

आपको बता दें कि साजी जब यूएई आये थे। तब उन्होंने यहां कड़ी मेहनत की तथा एक अच्छा मुकाम हासिल किया। इसके बाद ही आज वे मुस्लिम लोगों को एक महंगी मस्जिद गिफ्ट देने के काबिल हुए। साजी की बनाई मस्जिद में 250 से 700 लोगों तक नमाज पढ़ सकते हैं। वर्तमान में इस मस्जिद के बाहरी हिस्से की छत के निर्माण का कार्य चल रहा है, जो जल्दी ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस मस्जिद को नमाजियों के हवाले कर दिया जायेगा। इस प्रकार से एक भारतीय व्यक्ति ने मुस्लिम लोगों की इबादत के लिए एक मानवीय कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here