इतनी कम उम्र में उल्टा लिख कर इस लड़की ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
532

शब्दों को सही पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना काफी आवश्यक है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों को समझने में महारत हासिल होती है। मुंबई की रहने वाली 16 साल की ताकमील फातिमा के पास ऐसा ही अनूठा हुनर है। वह शब्दों को काफी तेजी से लिख सकती हैं और वह भी उल्टा।

वह उल्टे शब्दों को इतनी तेज़ी से लिख सकती हैं कि इस काम में उन्होंने एक रिकॉर्ड तक कायम कर दिया है। अपने इस अनूठे हुनर से वह हर किसी को हैरत में डाल देती हैं। फातिमा मुंबई के मीरा रोड पर बने रॉयल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एण्ड कॉमर्स में पढ़ती हैं। वह यहां पर कॉमर्स की 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। इस हैरतअंगेज़ काम के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आ चुका है। इसके बाद वह अपने इलाके में किसी सेलिब्रिटी की तरह मशहूर हो गई हैं।

abcdImage Source :http://img.fontspace.com/

फातिमा के कॉलेज में एक इवेंट का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में 50 शब्दों को फातिमा ने 1 मिनट 05.11 सेकेंड में बिल्कुल सही उल्टा लिखा था। उन्होंने 6 अक्षरों वाले 20 शब्द, 7 अक्षरों वाले 20 शब्द व 10 अक्षरों वाले 10 शब्द लिखे थे। इस रिकॉर्ड को बना कर उन्होंने बेंगलुरू के शिशिर हथवार के रिकॉर्ड को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। साल 2010 में बेंगलुरू के प्रेस क्लब में आयोजित किए गए इवेंट में शिशिर ने 1 मिनट 22.55 सेकेंड में 50 उल्टे शब्द लिखकर रिकॉर्ड कायम किया था।

घर वालों ने कब जाना फातिमा का अनूठा हुनर

उनके इस अनूठे कौशल के बारे में सबको तब पता चला जब एक दिन वह अपनी छोटी बहन के साथ गेम खेल रही थीं। इस दौरान वह काफी तेज़ी के साथ शब्दों को बिल्कुल ठीक उल्टा लिख रही थीं। जब फातिमा की मम्मी रुखसाना को उसे हुनर के बारे में ज्ञात हुआ तो उन्होंने उसे कॉलेज में आयोजित होने वाले एनुअल पर्सनैलिटी टेस्ट मिस रॉयल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

फातिमा की क्लास टीचर का कहना है कि फातिमा की उल्टा लिखने की गति को देखकर हम हैरत में हैं। वह पढ़ने में अच्छी है। साथ ही उसे शब्दों का अच्छा ज्ञान भी है। हमें फातिमा पर गर्व है। फातिमा के पिता का नाम आबिद हुसैन है, वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और उसकी मम्मी एक ग्रहणी हैं। रुखसाना का कहना है कि अक्सर वह अपने बच्चों को गिफ्ट में बुक्स दिया करते थे। वह बच्चों को शब्दों का अच्छा ज्ञान देना चाहते थे, लेकिन फातिमा का यह हुनर देख कर उन्हें काफी ख़ुशी महसूस हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here