दादी के कुत्ते के लिए प्रेग्नेंट हुई यह लड़की, लोग हुए हैरान

0
1292
This girl becomes pregnant for the pet dog of her granddaughter

 

पुराने समय से ही कुत्ते और मानव के बीच में एक अलग ही रिश्ता बना हुआ है और इसके प्रमाण महाभारत जैसे प्राचीन ग्रन्थ में भी मिलते हैं। वर्तमान में भी बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कुत्ते और मानव के बीच के इस प्रेम संबंध पर अनेक फिल्में भी बन चुकी हैं।

इसी प्रेम की एक खबर अमेरिका से हाल ही में सामने आई है, जिसमें एक लड़की अपनी दादी के प्यारे कुत्ते की वजह से गर्भवती हो गई। इस घटना को सोशल मीडिया पर काफी तरजीह मिल रही है और इसको जानकार काफी लोग हैरान भी हैं। आइए, अब आपको भी विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।

This girl becomes pregnant for the pet dog of her granddaughter1.jpgimage source:

यह घटना अमेरिका से हाल ही में सामने आई है। अमेरिका की निवासी “शेल्बी” नामक एक लड़की ने अपनी दादी को उनके प्यारे कुत्ते से मिलवाने के लिए जो कार्य किया उसको जानकार सभी लोग हैरान हो गए। असल में शेल्बी की दादी वर्तमान में बीमार हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए ही वे अपने पाले कुत्ते से मिल नहीं सकती हैं।

ऐसे में उनको अपने कुत्ते की बहुत याद सताती है। शेल्बी ने इस समस्या को हल करने के लिए दादी के कुत्ते को अपने पेट से चिपका लिया तथा एक गर्भवती महिला के भेष में उसको छिपा कर अस्पताल ले गई और कुत्ते को अपनी दादी से मिलवाया। शेल्बी ने अपनी इन तस्वीरों को ट्विटर पर भी पोस्ट किया था। लोगों ने शेल्बी के इस कार्य को सराहा तथा उसकी तारीफ भी की है। इस प्रकार से शेल्बी अपनी दादी को उनके कुत्ते से मिलाने के लिए एक प्रेग्नेंट महिला बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here