विशालकाय जीव – समुद्र के किनारे आया विशालकाय खूंखार जीव

0
539

देखा जाए तो समुद्र लोगों के लिए प्राचीन काल से ही रहस्य का प्रतीक रहा है, इसकी गहराइयों में क्या-क्या छिपा हुआ है इसका पूरा पता आज तक नहीं लग पाया है, हालही में एक विशाल जीव लोगों को समुद्र के किनारे मिला है, जिसको लेकर काफी चर्चा वर्तमान में चल रही है और इसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर भी किया जा रहा है, आइए आपको बताते हैं इस जीव के बारे में।
यह डरावना तथा अजीब जीव आस्ट्रेलिया के पर्थ नामक बीच पर मिला है, असल में एक युवक Fremantle Beach पर घूम रहा था, उस समय इसकी नजर इस जीव पर पड़ी और उसने देखा की यह काफी अजीब जीव है, जिसका पेट सफ़ेद रंग का है। यह जीव पानी के साथ बह कर समुद्र के किनारे आ गया था। इस जीव को देखने वाले युवक ने अपने कैमरे से तस्वीर लेकर इंटरनेट पर अपलोड कर दी, इसके बाद में इस जीव की तस्वीर वायरल हो गई। इस जीव की तस्वीर को इंटरनेट पर डालते ही कमेंट आने लगे और लोगों ने अपने अलग-अलग विचार देने शुरू कर दिए, लेकिन यह जीव किस प्रजाति का है इस बात का पता अभी तक नहीं लग पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here