मौत का खेलः-जापान में मनाया जाता है यह खतरनाक फेस्टिवल

0
818

जापान में सेंट्रल नगानो के सुवा रीजन में ओनबशिरा नाम का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्यौहार वहां के लोगों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि हर छह साल में एक बार ही आता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते है। ओनबशिरा को अंग्रेजी में ‘द ऑनरेबल पिलर्स’ के नाम से जाना जाता है। इसमें कई हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर इस खतरनाक खेल में हिस्सा लेते है।

https://www.youtube.com/watch?v=FjU3D4tF008&feature=youtu.be

Video Source:

इस त्यौहार में 15-16 देवदार वृक्ष के लट्‌ठे लिए जाते है। जिनका वजन 10 टन के बराबर होता है। जिसे काफी ऊंचे माउंटेन से गिराया जाता हैं। इसमें लोग सवार होकर इस लट्‌ठे की सहायता से नीचे आते है। जिससे कई लोगों की इससे गिरकर या दबकर मौत हो जाती है। भारी-भरकम इस देवदार वृक्ष के लट्‌ठों को रस्सी के बल से खींचकर नदियों को पार करते हुए चार पवित्र तीर्थ स्थानों तक ले जाने की प्रथा है। कई समय से चली रही इस प्रथा को आज भी लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here