आज का इतिहास- विश्व में हुई थी कई प्रमुख घटनाएं

0
531

दुनिया में रोज़ कई घटनाएं होती हैं। इसी तरह 15 जनवरी यानी आज के दिन भी भारत समेत पूरे विश्व में कई घटनाएं हुई थी। आज के दिन को ‘भारतीय सेना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वहीं इस दिन बिहार में एक दुखद हादसा हुआ था। यहां एक विनाशकारी भूकंप में करीब 20 हज़ार लोगों की जान गई थी। इस दिन कुछ घटनाएं अच्छी घटीं और कुछ बेहद दुखद भी रहीं।

This Day in HIstory- Many important events took place in the worldImage Source:

इनमे से कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –

1784- एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।
1934- बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।

This Day in HIstory- Many important events took place in the world2Image Source:

1949- के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से ही 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1965- भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।
1975- पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1986- थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।
1988- भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट मैच में ही 16 विकेट निकाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here