इस क्रिकेटर ने एक बॉल पर 20 रन बनाकर उड़ाये सबके होश

0
567

क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी जगजाहिर है, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि एक बल्लेबाज एक गेंद में कितने रन बना सकता है तो जाहिर सी बात है कि कोई एक, दो, तीन, चार या फिर छह भी बोल सकता है उससे ज्यादा नहीं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक क्रिकेटर ने एक गेंद पर 20 रन बनाए हैं। अब आप जरूर हैरानी में पड़ गये होंगे, लेकिन ये सच है जिसको आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं।

bert

दरअसल एक मैच में एक बल्लेबाज ने एक गेंद पर तीन छक्के जड़े। अब भी आपको यकीन नहीं आ रहा है ना, लेकिन कई बार मैच में कुछ ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं जो कि एक रिकॉर्ड बन जाते हैं। इसे क्रिकेट का आप नया रिकॉर्ड ही मानें। आपको बता दें कि इस कारनामे को अंजाम दिया है ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर वर्ट ने। वह ऐसा कारनामा अंडर-19 में भी दिखा चुके हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि बर्ट ने एक गेंद पर तीन छक्के कैसे लगाये तो जान लें कि पहली गेंद को जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया उस पर बर्ट ने छक्का जड़ा। फिर दूसरी गेंद भी नो बॉल थी लेकिन इस पर भी बर्ट ने छक्का जड़ा। वहीं तीसरी गेंद पर बर्ट ने शानदार छक्का जड़ा। जिसे कुल मिलाकर तीन छक्के यानी 18 रन हो गये, साथ ही 2 रन नो बॉलों के मिले। ऐसे में कुल मिलाकर 20 रन बने। तो हैं ना कमाल का ये कारनामा। अब इसे वीडियो में देखने के लिए क्लिक करें और इस कारनामें को देख आप भी इसका मजा लें।
https://www.youtube.com/watch?v=eZ_IOp638kQ

Video Source :https://www.youtube.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here