चमत्कार- 66 साल की उम्र होने पर भी इस पक्षी ने किया विज्ञान को हैरान

0
373

प्रकृति अपने कई तरह के चमत्कारों से हमें समय-समय पर अवगत कराती रहती है। ऐसा ही चमत्कार अभी हाल ही में सुनने को आया, जिसे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान। यूं तो माना जाता है कि पक्षियों की उम्र इंसानों की अपेक्षा काफी कम होती है। पक्षियों में एक तोता ही एकमात्र ऐसा पक्षी है जो 80 साल से ज्यादा उम्र तक जी सकता है, पर हमारे सामने उदाहरण बनकर आया है ऐसा पक्षी जिसकी उम्र ने सबको हैरत में डाल दिया है। इतना ही नहीं इस पक्षी की उम्र ज्यादा होने के बाद भी उसकी प्रजनन क्षमता काफी मजबूत है और वो लगातार अंडे भी दे रहा है।

rules-of-science1Image Source:

लेसन ऐल्बाट्रोस प्रजाति की समुद्री चिड़िया लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है, आज के समय में वो सबसे ज्यादा उम्र की चिड़िया है जिसके कारनामे को सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान। पक्षियों के प्रजनन की बात करें तो वो एक निश्चित समय तक वो अंडे देते है और अपनी उम्र पार कर जानें के बाद वो इस क्षमता को खो देते है, पर ये चिड़िया अन्य पक्षियों से काफी अलग है। 66 वर्ष की यह चिड़िया अन्य चिड़ियों की उम्र से कहीं ज्यादा की हो चुकी है और इसके बाद भी वो अंडे देने दे रही है। अभी तक इस उम्र में भी वो 40 नए अंडे दे चुकी है, जबकि इस उम्र में अन्य पक्षी अपनी उड़ान भरने की क्षमता के साथ अपने जीने की उम्मीद को खो देते हैं, पर यह सबसे ज्यादा उम्र की होने के साथ सबसे ज्यादा अंडे देने वाली एक मात्र चिड़िया बन चुकी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस प्रजाति के पक्षी अब धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here