29 वर्ष के इस लड़के ने ऐश्वर्या राय को बताया अपनी मां, जानें इस खबर के बारे में

0
579
ऐश्वर्या राय

 

बॉलीवुड में हर दिन कोई न कोई बवाल मचा ही रहता है। हालही में एक लड़के ने ऐश्वर्या राय को उसकी मां बताया है। सुनने में ये खबर आपको भले ही अजीबोगरीब लगे, पर असल में ऐसा हुआ है। वैसे तो बॉलीवुड के कलाकारों के फैंस उनसे न सिर्फ प्यार करने का दावा करते है बल्कि उनसे शादी तक के सपने देखते हैं, लेकिन किसी अभिनेत्री को अपनी मां बताने वाले इस खतरनाम प्रेम के बारे में आपने भी आज पहली बार ही सुना होगा। इस खतरनाक प्रेम की शिकार इस बार मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय हुई हैं। सामान्यतः आप जानते ही होंगे कि ऐश्वर्या राय “आराध्या” नामक बच्ची की मां हैं, पर एक 29 वर्ष के लड़के ने बॉलीवुड में यह कहकर धमाल मचा डाला है कि उनकी असली मां ऐश्वर्या राय हैं।

ऐश्वर्या रायImage Source:

आपको बता दें कि आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में रहने वाले संगीत कुमार ने खुलासा करते हुए यह कहा है कि 1998 में IVF तकनीक के जरिये उनका जन्म लंदन में हुआ था और 2 वर्ष तक उनकी परवरिश ऐश्वर्या के ही माता पिता ने की थी। इसके बाद में उनके पिता Aadivelu उनको आंधप्रदेश में ले आये थे। संगीत कुमार का कहना है कि अब वह ऐश्वर्या के साथ में ही रहना चाहता है। संगीत कुमार के पास अपनी बात को साबित करने के लिए कोई भी डाक्यूमेंट्स मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि उनके रिश्तेदारों ने सभी कागजात नष्ट कर डालें हैं। संगीत एक नया खुलासा करते हुए यह भी कहते हैं कि ऐश्वर्या अब अभिषेक से अलग हो चुकीं हैं और वे अब अकेली रह रहीं हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो नया वर्ष बॉलीवुड के लिए नया तमाशा लेकर आया है। अब देखना यह है कि यह स्टोरी कहां तक पहुंच कर खत्म होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here