समुद्र से निकली 100 मी. की अजीबोगरीब वस्तु, लोगों ने कहा डरावना जीव

0
226

समुद्र से बहुत सी चीजें कुछ इस प्रकार की बाहर निकल आती हैं, जिनको देखने के बाद में लोग चकित हो जाते हैं, क्योंकि ये चीजें लोगों को समझ से बहुत परे होती हैं, हालही में समुद्र से निकली कुछ ऐसी वस्तु ने भी बहुत से लोगों को चकित कर दिया है। आइए जानते हैं इस अजीबो-गरीब वस्तु के बारे में।
यह अजीबो-गरीब वस्तु न्यूजीलैंड के समुद्री तट पर मिली है, इस वस्तु की लंबाई 100 मीटर है, यह असल में क्या है न तो लोग समझ पा रहें हैं और न ही वैज्ञानिक। कुछ लोगों का कहना है कि यह मात्र एक पाइप है और कुछ लोगों का कहना है कि इसकी दो आंखें भी हैं इसलिए शायद ये एक जीव है।

alien-1image source : 

सोशल मीडिया पर इस 100 मीटर की चीज की तस्वीरें काफी शेयर की जा रही है, इस अज्ञात वस्तु की तस्वीर सबसे पहले एक शख्स में साउथ आइलैंड से ली थी। इस वस्तु की लंबाई 100 मिटर है और यह एक बड़े पाइप के जैसी ही है, पर लोग नहीं समझ पा रहें हैं असल में यह है क्या। यह वस्तु काफी भारी भरकम है, कई लोगों ने इसे हिलाने या उठाने की भी कोशिश की, पर वे सभी नाकाम ही रहें। डिप्टी हार्बर मास्टर इयान कॉर्ड ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि “ये चीज बेहद वजनी है। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है कि प्लास्टिक और मेटल से बना हुआ ये कोई आइटम है।”, कई लोग इसको दो आंखों वाला जीव बता रहें है, तो बहुत से लोग इसे प्लास्टिक का पाइप बता रहें हैं, फिलहाल लोग यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर यह चीज है क्या।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here