मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

0
586

हमारे देश में दीपावाली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसकी तैयारी काफी दिनों पहले से ही होनी लगती हैं। लोग अपने घरों को अच्छी तरह से साफ सुधरा करते हैं। घरों को रोशन करते हैं। जिससे मां लक्ष्मी का निवास उनके घरों में हमेशा के लिए हो जाए। कहा भी गया है कि जिस घर में शांति और सफाई होती है उस घर में मां देवी का वास होता है।

इस बार दीवाली 11 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन श्री गणेश और ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इस दिन हम महालक्ष्मी की पूजा बड़े ही विधि विधान से करते हैं। विधि विधान से की गई पूजा ही देवी के घर में प्रवेश होने का सूचक मानी जाती है। आइए आज हम आपको मां लक्ष्मी की पूजा और उन्हें खुश करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

मां लक्ष्मी को खुश करने के तरीके-
दीपावली का त्योहार 5 दिनों का होता है। ये पांच दिन देवी को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छे दिन माने जाते हैं। इन पांच दिनों में सबसे पहले दीपावली की शुरूआत धनतेरस से होती है। उसके बाद नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भइया दूज आता है। इन 5 दिनों में हम

Laxmi-mataImage Source: http://www.maadurgawallpaper.com/

कोई ऐसा काम नहीं करते जिससे माता लक्ष्मी रुष्ट हों-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों में महालक्ष्मी हमारे घरों में आती हैं। आगमन के लिए हम उनकी आराधना करते हैं, जिससे वो हम पर अपनी कृपा बरसाती रहें। कभी-कभी दीपावली के इन दिनों में हम बिना जानें कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिससे महालक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं।

जानिए ऐसे ही कुछ कामों के बारे में जिसके करने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं।

सूर्योदय से पहले उठें-
पुरानी मान्यताओं या धारणाओं के अनुसार हमें हमेशा सूर्योदय के पहले ही उठना चाहिए। जल्दी सुबह उठने से हमारे सभी कार्य असानी से हो जाते हैं। वैज्ञानिक तौर पर भी सुबह उठना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर देखा जाए तो हमें जल्दी ही उठना चाहिए, लेकिन बहुत से लोग देर से सो कर उठना अपना शौक समझते हैं। अगर शास्त्रों की बात मानें तो घर की लक्ष्मी हमारे घर की औरतों को ही माना जाता है। जिस घर की लक्ष्मी सोती रहेगी उस घर में कभी भी बरक्कत नहीं हो सकती। दरिद्रता उस घर में वास कर जाती है। हमें दीपावली के दिनों में ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न रहती हैं। साथ ही आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। इसलिए इन दिनों में जल्दी उठने की कोशिश करें।

sunriseImage Source: http://7-themes.com/

सूर्यास्त के समय-
सूर्यास्त के समय हमें ना ही सोना चाहिए और ना ही खाना चाहिए। शाम के समय सोना या खाना दोनों ही हमारे शास्त्रों के अनुसार सही समय नहीं माना जाता है, क्योंकि इस समय माता लक्ष्मी हमारे घर आती हैं। अगर आप सोते या खाते मिले तो वह दरवाजे से ही वापस लौट जाएंगी, जिससे आपके घर गरीबी का निवास हो जाएगा।

SunsetImage Source: https://www.nrcc.org

नशा न करें-
ऐसा माना जाता है कि जिस घर में नशा करने वाले लोग होते हैं वह घर कलह से भरा रहता है। इसलिए शास्त्रों के अनुसार भी नशा करना वर्जित माना जाता है। जो लोग दीपावली के दिन नशा करते हैं वे सदैव दरिद्र ही बने रहते हैं। नशा अभिशाप के समान माना गया है। साथ ही घर की पवित्रता नष्ट होती है। शांति भंग हो सकती है, वाद-विवाद हो सकते हैं और धार्मिक कर्म ठीक से पूर्ण नहीं हो पाते हैं। इसलिए इन दिनों में नशे से दूर रहना चाहिए।

drinkingImage Source: http://images.medicaldaily.com/

अपने माता-पिता का आदर करें-
शास्त्रों के अनुसार हमें अपने से बड़ों का हमेशा आदर करना चाहिए। कभी भी उनसे गलत तरीके से व्यवहार नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने माता, पिता के साथ सही व्यवहार नहीं करते उनसे देवी-देवता क्रोधित होते हैं। दीपावली के दिनों में तो बिल्कुल भी किसी को परेशान या फिर किसी बड़े बुजुर्ग को सताएं न। अगर आप मां-बाप की सेवा मन लगाकर करेंगे तो आपके घर में कभी भी दरिद्रता नहीं आएगी और आपका घर हमेशा खुशहाल रहेगा।

respect your parentsImage Source: http://www.mienfermeraperu.com/

किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें-
दीपावली के दिनों में किसी से भी किसी बात पर बहस या झगड़ा न करें। परिवार के सभी सदस्यों को मिलजुल कर प्रेम से रहना चाहिए। जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। घर में शांति रहने से उस घर से कभी भी लक्ष्मी नहीं जाती है। इसलिए सभी को प्रेमपूर्वक रहना चाहिए।

fightImage Source: https://florencioviray.files.wordpress.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here