ये हैं हमारी दुनिया के अनोखे जीव, लगते हैं दूसरे ग्रह के प्राणी

0
1091
अनोखे जीव

 

दुनिया में ऐसे बहुत से जीव हैं जो यहां का हिस्सा होने के बाद भी किसी दूसरे ग्रह के लगते हैं। आज हम आपको इन्हीं बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये कुछ इस प्रकार के अनोखे जीव हैं जिनके शरीर के आरपार आप देख सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए हैं क्योंकि इनके शरीर के आतंरिक अंगो और त्वचा के बीच में लिपो-प्रोटीन फाइबर की बहुत कमी होती हैं। यही कारण हैं कि इन जीवों की त्वचा का कोई रंग भी नहीं होता और इनके शरीर ग्लास स्क्वॉड कांच की बोतल की तरह दिखाई देता हैं। इनमें से कई जीवों की प्रजातियां पारदर्शी होती हैं और इसी कारण ये अपने दुश्मनों से छिपे होते हैं। ग्लास फ्रॉग, ग्लास विंग तितली, ग्लास स्क्विड, जेब्राफिश आदि कुछ ऐसे जीव हैं जिनके शरीर के आरपार आसानी से देखा जा सकता हैं। आइये अब आपको बताते हैं कि ये अनोखे जीव आखिर किस स्थान पर छिपे होते हैं। यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

अनोखे जीवImage Source:

यह भी पढ़ें – इस जानवर से हुआ था एड्स का जन्म, यह व्यक्ति था एड्स का पहला शिकार

ग्लास विंग तितली नामक जीव आपको मेक्सिको तथा सेंट्रल अमेरिका में आसानी से मिल जाती हैं। यह इन दोनों स्थानों पर सबसे ज्यादा पाई जाती हैं। आप इसके पंखों में शिराओं को देख सकते हैं। ये काफी पारदर्शी होते हैं। यदि यह किसी फूल पर बैठे हों तो भी आप इनको आसानी से नहीं पहचान पाएंगे। इसी प्रकार का एक जीव हैं “जेब्राफिश”, यह अनधेरे में चमकता हैं इसलिए इसको “ग्लो फिश” भी कहा जाता है। इस मछली की त्वचा पारदर्शी और मुलायम होती हैं और वैज्ञानिक इसको अक्सर अपने शोध में उपयोग करते हैं।

अनोखे जीवImage Source:

“ग्लास फ्रॉग” भी एक पारदर्शी जीव हैं जो कि वेनेजुएला में पाए जाते हैं। यह जीव दक्षिणी और मध्य अमेरिका के जंगलों में पाया जाता हैं। इसकी पीठ की स्किन पारदर्शी होती हैं तथा इसका ऊपरी हिस्सा पीले रंग का होता हैं। इसी प्रकार के ग्लास स्क्विड नामक जीव दक्षिणी गोलार्द्ध महासागरों की गहराई में भी मिलते हैं। इनकी कुछ प्रजातियां सूरज की रौशनी में चमकने के कारण दिखाई देती हैं। इस प्रकार ये जीव कुछ ऐसी विशेषताएं रखते हैं जिनके कारण ये किसी अन्य ग्रह के दिखाई पड़तें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here