दुनिया के अनसुलझे रहस्य, साइंटिस्ट भी नहीं सुलझा सके इनकी गुत्थी

0
480

हमारे चारों ओर रोज कुछ ना कुछ घटनाएं घटित होती रहती है, पर कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो हैरान करने वाली होती है। इन घटनाओं के रहस्य को सुलझाने के लिए सभी जगह के शोधकर्ता जुट जाते हैं। लेकिन इन्हें सुलझाने में वह वैज्ञानिक भी असमर्थ रहें हैं, कुछ ऐसे ही अनसुलझे रहस्यों के बारे में आज हम आपको बता रहें हैं, ये वो रहस्य है जिसमें कोई चीज अचानक सामने आने के बाद गायब हो जाती है, तो कोई लोगों की अचानक मौत की घटना से जुड़े हुए है। जानें इनके बारे में..

1. लाखों चिंकारा (ऐन्टलोप) की मौत अब भी बनी हुई है मिस्ट्री…
मई 2015 में सेन्ट्रल कजाकिस्तान के इस बड़े शहर में अचानक 1 लाख 20 हजार चिंकारा मौत की आगोश में आकर सिमट गए थे। ये मौत कब, कैसे और किस प्रकार से हुई, इसके बारे में कोई नहीं जानता। शोधकर्ता इसे कोई बीमारी बता रहें हैं, तो कोई अलग तरह की बातें कर रहा है, पर इस मिस्ट्री को आज तक कोई नहीं सुलझा पाया है।

mysteries1Image Source:

2. कजाकिस्तान की अजीबो-गरीब आकृतियां
कजाकिस्तान शहर की दूसरी विचित्र घटना तुरगई रीजन में बनी कई रहस्यमयी आकृतियों को लेकर है। इस रहस्य से पूर्ण आकृतियों के बारे में कहा जाता है कि ये लगभग 8 हजार साल पुरानी हैं, कुछ वैज्ञानिक इस आकृति को अमेरिका पेरू की ‘नाज्का लाइन्स’ के समान बताते हैं और कुछ लोग इसे एलियंस से जोड़कर देख रहे हैं।

mysteries2Image Source:

3. क्रिपी क्लाउन (खौफनाक जोकर)
अमेरिका जैसे देश में लोगों की परेशानी का सबसे बड़ा सबब बना है एक जोकर, जिसके बारे में अब तक कोई नहीं जान पाया है कि ये आखिर कौन है। इस खौफनाक जोकर के बारे में कहा जाता है कि ये अचानक सामने आता है और फिर गायब हो जाता है। इस मिस्ट्री के बारे में वैज्ञानिक भी सही राय नहीं दे पा रहें हैं।

mysteries3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here