दो युवतियों ने दूल्हा-दुल्हन बन खुद ही रचाई शादी, लोग हुए हैरान

0
364
These two girls become bride and groom and get married

 

वैसे तो शादियां आपने काफी देखी होंगी, पर आपने कभी कोई ऐसी शादी देखी है जिसमें दूल्हा तथा दुल्हन दोनों ही युवतियां हों? यदि नहीं, तो आज हम आपको ऐसी ही एक शादी से रूबरू कराने जा रहें हैं। यह शादी वर्तमान में काफी चर्चा में हैं और इसका कारण है कि इस शादी में दूल्हा-दुल्हन दोनों ही लड़कियां हैं।

आप जानते ही होंगे कि इस प्रकार की शादियों को न तो हमारा समाज स्वीकार करता है और न ही कानून, पर शादी करने वाली ये दोनों ही लड़कियां वर्तमान में बालिग है इसलिए कानूनी तौर पर कुछ खास नहीं किया जा सकता। पुलिस इस मामले में लड़कियों के बालिग होने की वजह से कुछ खास नहीं कर पा रही है इसलिए उसने इन लड़कियों की काउंसलिंग कराने एक फैसला लिया हैं और वर्तमान में इन लड़कियों की यानि दूल्हा-दुल्हन की काउंसलिंग कराई जा रही है।

These two girls become bride and groom and get marriedimage source:

आपको हम बता दें कि यह मामला बेंगलुरु से सामने आया है और इस प्रकार की शादी का यह मामला बेंगलुरु का पहला मामला है। अब क्योंकि यह मामला लड़कियों से जुड़ा है तथा नाजुक है, इसलिए मीडिया में इन लड़कियों के नाम नहीं खोले गए हैं, पर इनमें से एक लड़की 25 वर्ष की है तथा कॉल सेंटर में कार्यरत है। दूसरी लड़की 21 वर्ष की है तथा कॉलेज की छात्रा है।

इन दोनों लड़कियों ने मई 2017 को घर से भाग कर मंदिर में शादी कर ली है। इस शादी में 25 वर्ष वाली लड़की पति तथा 21 वर्ष वाली लड़की पत्नी बनी है। शादी करने के बाद ये दोनों लड़कीयां घर से अलग एक अन्य घर लेकर रहने लगी जिसके बाद दोनों लड़कियों के पिता ने पुलिस की सहायता ली। पुलिस द्वारा दोनों लड़कियों को ढूंढ निकाला गया और अब दोनों की काउंसलिंग कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here