प्रकृति के इन संदेशों द्वारा जानिये जीवन के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में

0
540
these natural signs indicate about good and bad fortune cover

भारत की पुरातन परंपरा में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनके द्वारा कोई भी अपने आने वाले जीवन के शुभ और अशुभ समय को पहचान सकता है। असल में प्रकृति में मानव से ज्यादा विभिन्न संदेशों को समझने की क्षमता होती है, इसलिए वह कुछ संकेतों द्वारा हमें आने वाले शुभ और अशुभ समय को बताती है। आज हम आपको यहां प्रकृति के कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहें हैं जिनसे आप अपने जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ संकेतों को जान सकते हैं, तो आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

these natural signs indicate about good and bad fortuneimage source:

1 – कई घरों में काली चीटियां काफी संख्या में घूमती मिलती हैं। प्रकृति का यह संकेत बताता है कि इस घर में सुख और ऐश्वर्य की वृद्धि होगी, पर ऐसे घर के अंदर मतभेद भी काफी संख्या में बढ़ते हैं।

2 – यदि आपके घर के द्वार पर कोई हाथी अपनी सूंड को ऊंचा करता है तो यह इस बात का संकेत करता है कि आपको परिवार से जुड़े सुख, समृद्धि तथा मंगल की सूचना मिलने वाली है।

3 – कबूतर कई घरों में प्राकृतिक रूप से निवास करने लगते हैं। यह संकेत घर में आने वाले शुभ समय का संकेत होता है।

4 – यदि किसी घर में छछूंदर घूमती हैं तो इसको घर में आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है।

5 – घर की छत पर कोवें, उल्लू आदि यदि चीख चिल्लाहट करते हैं तो यह घर के लिए अशुभ समय का संकेत होता है। इसके अलावा यदि घर में काले चूहों की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है तो ऐसे घर में अचानक ही व्यवधान होने का संकेत बन जाता है। यदि घर में कोई मारा हुआ पक्षी गिरता है तब यह संकेत घर के किसी सदस्य के साथ दुर्घटना होने की जानकारी देता है।

इस प्रकार से हम प्रकृति के इन संदेशों को समझ कर अपने जीवन में आने वाले शुभ और अशुभ समय को पहले ही समझ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here