क्या आपको मालूम है गूगल में नौकरी करती हैं बकरियां

-

आईटी कंपनियों की लिस्ट में गूगल एक ऐसा नाम है जिसे दुनियाभर के हर व्यक्ति जानते हैं। इस सर्च इंजन को आज भारत सहित दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं इस कंपनी में काम करने के लिए देशी इंजीनियर एड़ी चोटी को जोर लगा देते हैं। वहीं, इस कंपनी में बकरियों को भी नौकरियों पर रखा जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि गूगल इन बकरियों को सैलेरी पैकेज भी प्रदान कर रहा है।

दुनियाभर में पसंद किये जाने वाले सर्च इंजन गूगल में दिग्गज आईटी इंजीनियरों का काम करने का सपना होता है। इस फर्म में इंजीनियरिंग के बड़े जानकारों के साथ ही बकरियों को भी नौकरी पर रखा जा रहा है। इस कंपनी में एक, दो नहीं बल्कि दो सौ बकरियों को नौकरियों पर रखा गया है। कंपनियां इन बकरियों को सैलेरी पैकेज भी प्रदान कर रही हैं। यह बकरियां भी सभी इंजीनियरों के साथ टाइम पर काम करने पहुंच जाती हैं। कंपनी में बकरियों का काम भले ही इंजीनियरों की तरह न हो पर यह कंपनी के बड़े लॉन की घास को चरने के लिए आती हैं। इससे इन बकरियों का पेट तो भरता ही है, साथ ही कंपनी की घास आसानी से ट्रीमिंग भी हो जाती है। गूगल ने अपने ब्लॉग पर इन बकरियों को काम देने की बात की पुष्टि की है।

got1Image Source: http://www.palpalindia.com/

गूगल अपने लॉन की घास को काटने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों का सहारा नहीं लेना चाहता है, क्योंकि इन मशीनों से न सिर्फ तेज आवाज होती है बल्कि इनके शोर से कंपनी के लोग भी परेशान होते हैं। इसलिए गूगल ने इन बकरियों को काम पर लगा रखा है। इन बकरियों के लिए चरवाहे भी कंपनी में रखे गए हैं। जो सभी बकरियों को ट्रेंड करते हैं।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments