इन तीन चीजों का इस्तेमाल आपको हमेशा रखेगा स्वस्थ

0
413

देखा जाये तो बाहरी रूप से हमारी त्वचा ही हमारी ख़ूबसूरती और तंदुरुस्ती का प्रतिनिधित्व करती हैं, पर यह भी सत्य है कि यदि हम आंतरिक तौर पर स्वस्थ नहीं होंगे तो हम बाहरी रूप से भी स्वस्थ नहीं रह सकते। इस प्रकार से बाहरी सुंदरता के लिए अच्छा स्वास्थ्य भी जरूरी है। हम आज आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपको आसानी से मिल जाएंगी और ये आपकी ख़ूबसूरती और तंदुरुस्ती के लिए काफी अच्छी हैं।

1-पुदीना-
किसी भी प्रकार के अपच, गैस या कब्ज की परेशानी में पुदीना बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की एलर्जी के लिए भी पुदीना का उपयोग बहुत ही लाभदायक माना गया है। वैसे तो पुदीना ठंडा होता है पर यदि आपको सर्दी लग गई है तो आपको इसकी 3-4 पत्तियां खा कर राहत जरूर मिलेगी। इसके अलावा पुदीना पेट के रोगों में बहुत लाभदायक होता है।

pudinaImage Source: 

2-शहतूत-
शहतूत बहुत अधिक पौष्टिक माना जाता है। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, फास्फोरस आदि बहुतायात मात्रा में होते हैं। यह फल कैंसर की रोकथाम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें आयरन अत्यधिक मात्रा में होता है। इसलिए आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों में इसका विशेष उपयोग किया जाता है। उच्च रक्तचाप और हार्ट के रोगों में भी यह बहुत उपयोगी होता है।

Shahtut
Image Source:

3-नीबू–
नीबू का उपयोग आप अपने बालों को चमकाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप नीबू के रस को अपने सिर पर लगाइये और कुछ समय बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लीजिये। इसके अलावा नीबू रूसी दूर करने में भी सहायक है। इससे बाल घने भी होते हैं।

lemonImage Source: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here