प्यार के लिए जापान की राजकुमारी छोड़ रही है शाही दर्जा

0
551
जापान की राजकुमारी

आपने फिल्मों में कई बार देखा होगा कि एक राजकुमारी को एक आम लड़के से प्यार हो जाता है और फिर वह अपना घर बार सब छोड़ कर उस लड़के से शादी करती है। मगर अब यह सब सच में हो रहा है। जापान की राजकुमारी अयाको को एक समान्य नागरिक से प्यार हो गया और अब वह अपने प्यार की खातिर सारा राज पाठ छोड़ने को तैयार हो गई है। 27 साल की अयाको जल्द ही 32 वर्षीय केई मोरियो से शादी कर लेगी। लेकिन जापान के कानून के मुताबिक शादी के बाद अयाको अपने सभी शाही हक खो देंगी और एक आम नागरिक की तरह रहेंगी।

अयाको की मां ने करवाई थी केई से मुलाकात –

अयाको की मां ने करवाई थी केई से मुलाकात Image source:

इस बारे में राजकुमारी अयाको का कहना कि उन्हें कोई फर्क नही पड़ता कि उनके पास शाही दर्जा हो या न हो। इस प्रेम कहानी को लेकर एक न्यूज चैनल ने पूरी रिपोर्ट पेश की है। चैनल के रिपोर्ट के मुताबिक अयाको और केई मोरिया की मुलाकात अयाको की मां ने ही करवाई है। अयाको की मां एक लंबे समय से केई के पिता को जानती है।

राजपरिवार से मिलेंगे 10 लाख डॉलर –

राजपरिवार से मिलेंगे 10 लाख डॉलर Image source:

ऐसा नही है कि ये सब पहली बार हो रहा है। इससे पहले भी एक बार इसी तरह का वाक्या घट चुका है। पहला वाक्या अयाको की चचेरी बहन का था जिसके अपने के स्कूल के दोस्त के साथ सगाई की थी और फिर कानून के मुताबिक उससे उसका शाही दर्जा छिन लिया गया था। बहरहाल आपको बता दें कि अयाको और केई 29 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के तुरंत बाद ही उन्हें राजपरिवार से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही राजपरिवार द्वारा उन्हें 10 लाख डॉलर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here