मिलिए दुनिया की सबसे खतरनाक लेडी सीरियल किलर से

0
326

समाज में कत्ल और अन्य अपराध होते ही रहते हैं। इन अपराधों को अंजाम देने की कोई न कोई ठोस वजह जरूर होती है। इन घटनाओं में शामिल होने वाले अपराधी कभी बदले के लिए तो कभी किसी और कारण से या कभी अंजाने में ही अपराध कर बैठते हैं, लेकिन अपराध अगर सिर्फ मजे के लिए किया जाए तो यह हैरानी का विषय होता है। इंग्लैंड में रहने वाली जोआना डेन्न्हे ऐसी ही एक सीरियल किलर हैं जो सिर्फ आनंद के लिए ही लोगों का कत्ल कर देती हैं।

व्यक्ति का मन ही उसे सही या गलत दिशा की ओर ले जाता है। मन में अगर किसी गलत चीज को करने की बात ठान ली जाए तो बस लोग उसे करने के लिए कोई भी रास्ता अपना लेते हैं, लेकिन शौकिया और केवल मजे के लिए अपराध करने वाले लोग बेहद ही खतरनाक होते हैं। इंग्लैंड में एक ऐसी ही सीरियल किलर सामने आई है जिसको कत्ल करने में मजा आता है। इस महिला को दुनिया की सबसे खतरनाक लेडी सीरियल किलर के रूप में जाना जाता है। जोआना डेन्न्हे नाम की इस महिला ने मात्र 31 साल की उम्र में दस लोगों का कत्ल किया। यही नहीं इस महिला ने मजे के लिए अपने पति का भी कत्ल कर दिया। इसके दो बच्चे हैं और दोनों ही अपनी मां की असलियत से अंजान थे।

article-2542746-1AD5307500000578-951_634x683Image Source :http://i.dailymail.co.uk/

जोआना लोगों का कत्ल करने के बाद मरने वाले की डेड बॉडी के साथ फोटो शूट भी करती थीं। इसने महज नौ मिनटों के अंदर दो लोगों को चाकू से वार कर मार दिया था। एक कत्ल के बाद महिला ने अपने दोस्त को फोन करके ब्रिटनी स्पीयर्स का गाना भी सुनाया था। इस महिला की कद-काठी की वजह से इसे लोग मैन वूमन कहते थे। फिलहाल इसे उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस महिला को सजा देते हुए जज ने कहा कि तुम एक सनकी और क्रूर सीरियल किलर हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here