सुचेता सतीश- 80 भाषाओं में गा सकती हैं गीत, अब 85 भाषाओं में गाकर बनाएंगी विश्व रिकॉर्ड

0
557
sucheta satish an indian girl sings in 80 languages cover

 

सुचेता सतीश नामक ये हिन्दुस्तानी लड़की 80 भाषाओ में गाना गा सकती हैं। वर्तमान में यह 12 वर्षीय लड़की 85 भाषाओं में गाकर एक नया विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में हैं। सुचेता की इस प्रतिभा को देख कर लोग हैरान रह जाते हैं। आपको बता दें कि सुचेता दुबई में रहती हैं और वहां के इंडियन हाई स्कूल में 7वीं क्लास की स्टूडेंट हैं। 80 भाषाओँ में गाने वाली इस लड़की को देख कर हर कोई हैरान रह जाता हैं। अपनी इसी प्रतिभा को सुचेता और भी बड़ी ऊंचाई पर ले जाना चाहती हैं।

उनका यह सपना हैं कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो। आपको बता दें कि 29 दिसंबर को सुचेता 85 अलग-अलग भाषाओँ में गाएंगी यानि उनको 5 अन्य भाषाओं में भी गाना पड़ेगा। सुचेता ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यदि सुचेता 85 भाषाओं में गा लेती हैं तो उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो जायेगा।

sucheta satish an indian girl sings in 80 languagesimage source:

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी गायकी के इस सफर को सुचेता ने पिछले वर्ष ही शुरू किया था। सुचेता मूल रूप से केरल की रहने वाली हैं और वे तमिल तथा मलयालम अच्छे से बोल लेती हैं। सुचेता अपने स्कूल की स्कूल प्रतियोगिताओं में भी कई भाषाओं में गाती हैं। सुचेता बताती हैं कि उन्होंने अपने पापा के एक जापानी दोस्त से साल भर मेहनत कर जापानी भाषा सीखी और वे अब अंग्रेजी के अलावा जापानी भाषा में भी गाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here