निसंतान महिलाओं की मुराद यहां सोने से होगी पूरी

0
547

संतान का सुख पाने के महिलाएं व्रत, पूजा पाठ और कई अलग-अलग तरीके की चीजें करने लग जाती हैं। लेकिन अब आप पूजा पाठ करने की कोई खास जरूरत नहीं है, आप हिमाचल के सिमस गांव के मंदिर में जाकर संतान प्राप्ति का सुख पा सकती हैं।

ऐसा माना जाता है कि खुद देवी मां आकर उन्हें संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। काफी दूर-दूर से महिलाएं में आती हैं।

Maa Shimsha Mandir1Image Source:

स्थानीय लोगों का ऐसा भी कहना है कि सिमसा माता सपने में महिला को एक फल देती है और उस महिला को माता का आशीर्वाद मिल जाता है। फल देखकर यह भी पता चल जाता है कि महिला लड़के को जन्म देगी या फिर लड़की को। दरअसल अगर सिमसा मां अमरूद दें तो समझ ले कि पुत्र होगा और अगर भिन्डी प्राप्त हुई तो लड़की का जन्म होने का दावा किया जाता है। इस मंदिर की मान्यता लोगों में बहुत है।

Maa Shimsha Mandir2Image Source:

ऐसा कहते है कि संतान का सूख पाने का सपना देखने के बाद भी अगर कोई महिला वहां से अपना बिस्तर नहीं हटाती तो ऐसे में उसके शरीर में खुजली और लाल रंग के दाग उभर जाते हैं। यह मंदिर बैजनाथ से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here