चंद्रमा पर जीवन के संकेत मिले, खोजा जा सकता है बर्फ और पानी

0
1090
Signs of survival found on moon cover

 

चंद्रमा पर जीवन के संकेत विषय पर वैज्ञानिक काफी पहले से लगें हैं और इस बार उनको वहां जीवन के कुछ संकेत मिले भी हैं, जैसा की आप जानते ही हैं कि अमेरिका ने पहले भी चांद पर अपने वैज्ञानिकों को स्पेस शटल में भेज कर वहां खोजबीन कराई थी और उसके बाद में अमेरिका की नासा में चांद पर जीवन को लेकर तलाश के कार्य में तेजी आ गई थी।

चंद्रमा पर जीवन के संकेत से जुड़ी इस घटना के बाद अमेरिका ने वहां कई बार अपने उपग्रह भी भेजे हैं, जिन्होंने चांद पर जाकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजी हैं। इसी क्रम में नासा के ही लूनर आर्बिटर ने जो जानकारियां भेजी थी उनके आकड़ों को जोड़कर वैज्ञानिक खोज कर रहें हैं और इस खोज में उनको चांद पर कुछ जरूरी चीजें मिली हैं जिनसे चांद पर जीवन के संकेत मिलते हैं।

Signs of survival found on moonimage source:

आपको बता दें कि लूनर आर्बिटर के आकड़ों को जोड़कर वैज्ञानिकों ने जानकारियां हासिल की हैं वे चांद पर जीवन के संकेत की ओर इशारा करती हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि चांद के दक्षिणी पोल पर एक गड्ढेनुमा जगह है और यहां पर बर्फ तथा पानी हो सकता है। वैज्ञानिक एलिजाबेथ फिशर इस बारे में बताते हुए कहते हैं कि “चांद के दक्षिणी पोल के पास में एक सबसे ठंडी जगह है और वह काफी चमकदार भी है।

यहां पर बर्फ की उपस्थिति हो सकती है। यह बर्फनुमा वस्तु पतली तथा चकत्तेदार हो सकती है। यह भी हो सकता है कि इसमें धूल मिट्टी तथा छोटी चट्टानें मिल गई हों।”, इस प्रकार से देखा जाए तो वैज्ञानिकों ने चांद पर एक ऐसे स्थान का पता लगा लिया है जहां पानी तथा बर्फ का अस्तित्व हो सकता है। चंद्रमा पर जीवन के संकेत के विषय पर यह एक बड़ी पहल हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here