इस छोटी बच्ची की हिम्मत देखकर आप रह जाएंगे हैरान

0
538

बच्चे भगवान की मूरत होते हैं यह कहना बिल्कुल सच है। बच्चों के घर पर प्रवेश करते ही हमारे घर में खुशियों की लहर आ जाती है। पूरा घर उनकी किलकारियों और शरारतों से आनंदित हो उठता है। वहीं, जब ये शरारतें कुछ अलग तरीके की हों तो उन बच्चों के मां बाप का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। इसी प्रकार की एक 7 साल की नटखट सी लड़की की चुलबुली शरारतें हर किसी का मन मोह रही हैं। इस बच्ची की हिम्मत तो सबको आश्चर्य में डालने वाली है, जिसे ईश्वरीय देन भी कहा जा सकता है।

यह 7 साल की लड़की अपने हुनर से बड़ी-बड़ी हस्तियों के काम कर चुकी है। जिसमें ऑड्रे सेलेना गोम्ज और टेलर स्विफ्ट जैसी हसीन हस्तियां भी शामिल हैं। यह इनके गाने भी काफी गा चुकी है।

1Image Source: http://static.punjabkesari.in/

इस 7 साल की करामाती बच्ची का नाम ऑड्रे है जो अब एक ब्लैकफैन एनीमिया (DBA) जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है। यह एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स कम हो जाने से बहुत सी खतरनाक बीमारियां हो जाती हैं, पर इस बच्ची के हौसले के सामने यह बीमारी भी हार मान चुकी है। ऑड्रे की इस खतरनाक बीमारी का इलाज चल रहा है, पर अपनी इस बीमारी को लेकर उनके चेहरे पर किसी भी प्रकार का खौफ नहीं है। वो आज भी मस्ती के साथ अपनी जिंदगी से खुश नजर दिखाई देती है।

1

ऑड्रे को जुम्बा डांस और एंकरिंग के साथ गाने का भी शौक है। इसीलिए उसने जुम्बा क्लब भी ज्वॉइन किया है। ऑड्रे का फेसबुक पर डीबीए फोटो बूथ के नाम से कम्युनिटी पेज भी बना हुआ है, जिसमें आप उसकी बहुत सी वीडियोज भी देख सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here