शार्क ने किया शार्क का शिकार

0
329

शार्क को समुन्द्र का सबसे बड़ा और खतरनाक शिकारी माना जाता है। अगर कोई एक बार शार्क के आगे आ जाए तो वह उसे चट करने में ज़रा भी समय नहीं लगाती, लेकिन अगर कोई शार्क अपनी ही प्रजाति की किसी दूसरी शार्क को मिनटों में निगल जाए तो आप क्या कहेंगे। शायद आपको इस बात पर यकीन ना हो लेकिन इस वीडियो में यही दिखाई दे रहा है।

यहां एक मोटी शार्क ने भूख लगने पर अपने ही जैसी दूसरी शार्क को ही निगल लिया। इस वीडियो में कई सारी शार्क नज़र आ रही है, लेकिन इनमें से एक शार्क ऐसी है जिसने अपने मुंह में एक दूसरी शार्क को रखा हुआ है और धीरे-धीरे वह उसे अंदर निगलने की कोशिश कर रही है। यह दृश्य देखने में काफी भयानक लगता है। इसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=I7NbqZCmDoM

Video Source: https://www.youtube.com/

दरअसल यह दृश्य किसी समुन्द्र का नहीं, बल्कि यह साउथ कोरिया का एक एक्वेरियम है। इस घटना को इस एक्वेरियम का पहला एक्सीडेंट माना जा रहा है। जिसने भी अभी तक यह वीडियो देखी है, वह यह देख कर दंग रह जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here