ये कैसा कानून… इस देश में महिलाओं को अंडर गारमेंट्स तक नहीं पहनने देती सरकार

0
696

हर महिला को अपने देश के कानून के बारे में सभी तरह की जानकारी होनी चाहिए। पहले जहां महिलाएं सिर्फ घर और चूल्हे चौके तक सीमित रहती थीं, वहीं आज वह मर्दों को टक्कर देते हुए आसमान की बुलंदियों को छू रही हैं। हमारे देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार प्राप्त हैं। देश का कानून व सरकार महिलाओं के लिए नयी-नयी योजना लाती रहती हैं। जिससे उनको और ज्यादा मजबूत व पुरुषों के बराबर लाया जा सके, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश के बाहर विदेशों में महिलाओं के लिए कैसे कानून हैं।

महिलाओं के प्रति अभी भी कुछ देशों में दोयम दर्जे का व्यवहार अपनाया जाता है। उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है जैसे किसी वक्त में दासों और नौकरों के साथ किया जाता था। आज हम आपको महिलाओं को लेकर विदेशों के अजब गजब कानूनों के बारे में बता रहे हैं। जिनको सुनने के बाद आप अपना माथा पकड़ने को मजबूर ना हो जाएं तो कहना।

सऊदी अरब

यहां पर महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाज़त नहीं दी गई है। वहीं अगर उनके सामने कोई महिला ऐसा करते पाई जाती है तो उसके ऊपर सख्त एक्शन लिया जाता है।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

यमन

यहां की महिलाओं को न्याय का ना जाने कब से इंतजार है। इस्लामिक मुल्क होने के कारण आज तक इन महिलाओं के साथ न्याय़ नहीं हो पाया है। उन्हें सख्ती से शरियत के कानून का पालन करना पड़ता है। साथ ही उन्हें पुरुषों के मुकाबले काफी कम अधिकार प्राप्त हैं।

इटली

इटली में आपको जानकर हैरानी होगी कि किसी औरत के बीमार हो जाने पर या बदसूरत होने पर उसको पनीर की फैक्ट्री में अंदर नहीं आने दिया जाता। यहां के नियमों के मुताबिक ऐसी औरतों का फैक्ट्री में आना प्रतिबंधित है। इसे अगर महिलाओं के साथ ज्यादती कहें तो गलत नहीं होगा।

576234-850x636Image Source :http://omanobserver.om/

मिसौरी

मिसौरी, यूएसए यानी कि अमेरिका के मध्य-पश्चिम हिस्से का भाग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाओं को यहां की सरकार अंडरगार्मेंट्स पहनने की इजाजत नहीं देती है। साथ ही अगर कोई महिला इसका उल्लंघन करती पाइ जाती है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाती है। यहां पर कानून के मुताबिक महिलाओं का अंडरगार्मेन्ट्स पहनना अपराध है।

26_04_2016-26girlundergarmentImage Source :http://images.jagran.com/

उत्‍तर कैरोलिना

इस शहर में रहना है तो शरीर को पूरा ढककर रखना पड़ेगा है। यहां के शोर्लेट में महिलाओं को पूरा दिन 16 गज़ तक अपनी बॉडी को पूरे दिन ढके रखना पड़ता है।

ईरान

अगर ये कहें कि ईरान की महिलाओं के साथ कुछ ज्यादा ही ज्‍यादती होती है तो गलत नहीं होगा। सुनकर शायद आपको हैरानी होगी लेकिन यहां की महिलाओं को खेल देखने की अनुमति नहीं है। वह विश्व कप और कई मैच नहीं देख सकती हैं। उन्हें मैचों को देखने से वंचित रखा जाता है।

styleImage Source :http://archive.navodayatimes.in/

वेटिकन सिटी

इटली के रोम में यह शहर स्थित है। जो वर्ल्ड का सबसे छोटा और स्वतंत्र राज्य है। ये बस 44 हेक्टेयर तक में फैला हुआ है। वहीं इस शहर की औरतों को वोटिंग यानी कि मतदान का अधिकार नहीं है। यहां की महिलाएं आज भी मतदान के अधिकार से वंचित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here