अमेरिका के समुद्र में दिखा “समुद्री दैत्य”, महिला ने देखने के बाद बताई आप बीती

0
913
Sea monster' seen in america, Women told her horrifying experience cover

समुद्र के आतंरिक हिस्से में क्या कुछ है। इस बात का किसी के पास जवाब नहीं है। आज हम भले ही विज्ञान के विकसित युग में जीने का दावा कर रहें हों, पर समुद्र के अंदर के बारे में हम लोगों को बहुत कम ज्ञान है। कई बार समुद्र से कुछ ऐसे जीव जंतु दिखाई दे जाते हैं जिनके बारे में इंसान कभी सोच भी नहीं सकता। हालही में एक महिला ने भी समुद्र में एक समुद्री दैत्य देखा है। आपको बता दें कि यह घटना स्कॉटलैंड में घटित हुई है और इस जीव को देखने वाली महिला अमेरिका की निवासी है।

Sea monster' seen in america, Women told her horrifying experience 1image source:

इस अमेरिकी महिला ने एक पर्यटक स्थल के समुद्र के पास एक अनोखे विशाल जीव को देखने का दावा किया है। इस जीव को “लॉक नेस” बताया जा रहा है। आपको बता दें कि ‘लॉक नेस’ एक ऐसा जीव है जो समुद्र में छिप कर के रहता है। यह जीव काफी विशाल होता है। लॉक नेस नामक इस जीव के बारे में बहुत सी कहानियां पढ़ने व सुनने में आती है, पर असल में इस जीव का अभी तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है। जिस महिला ने इस जीव को देखने का दावा किया है उसका नाम “डायना टर्नर” है।

Sea monster' seen in america, Women told her horrifying experience 2image source:

बताया जा रहा है कि इस महिला ने जिस स्थान पर उस समुद्री दैत्य को देखने का दावा किया है। वहां पर एक वर्ष में ऐसी 9 घटनाएं घट चुकी हैं। आपको बता दें कि लॉक नेस को देखने का दावा इससे पहले 1996 में किया गया था। दरअसल यह महिला इस स्थान पर घूमने के लिए आई थी। इस दौरान जब इसने समुद्र की सुंदरता को देखा तो वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो को बनाने के बाद जब इसे देखा तो उन्होंने पानी में एक विचित्र जीव को देखा। जिसकी लंबी गर्दन थी वह तुरंत समुद्र में गोता लगाकर नीचे चला गया। आपको बता दें कि इस विचित्र जीव का दुनिया में एक ही फोटो है जिसको 1934 में लिया गया था। दावा किया जाता है कि यह जीव स्कॉटलैंड के लॉक नेस क्षेत्र में रहता है। महिला ने बताया कि उस समुद्री दैत्य ने महज 2 मिनट से भी कम समय के लिए अपना सिर पानी से बाहर निकाला था। इस प्रकार से लॉक नेस नामक समुद्री राक्षस की एक और कहानी चर्चा का विषय बन चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here