इस समुद्री राक्षस को देख हैरान रह जायेंगे आप, समुद्र में तूफ़ान ला देता हैं यह खतरनाक प्राणी

0
1259
राक्षस

 

आज हम विज्ञान के युग में जी रहें हैं। इस वैज्ञानिक युग में हम अपने जीवन में सब कुछ आसानी से कर सकते हैं और अपना जीवन आसानी से जी सकते हैं लेकिन फिर भी कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां आज भी हम लोगों की पूरी तरह पहुंच नहीं हैं। ऐसा ही एक स्थान हैं समुद्र। समुद्र में क्या राज छिपे हैं कोई नहीं जान पाया, पर वैज्ञानिक इस पर लगातार खोज कर रहें हैं।

इसी क्रम में हाल ही में एक ऐसे समुद्री राक्षस का पता लगा हैं जिसको जानने के बाद आप हैरान रह जायेंगे। आपको बता दें कि समुद्र में एक ऐसा दैत्य पता लगा हैं जिससे पूरी दुनिया खौफ खाती हैं। समुद्र के बाकि जीव भी इसके आगे कुछ नहीं हैं। आप शायद इसके बारे में थोड़ा बहुत जानते होंगे, पर इसके सही स्वरुप के बारे में आज हम आपको यहां जानकारी दे रहें हैं।

ऑक्टोपस हैं यह समुद्री दैत्य –

राक्षसImage Source:

इस समुद्री दैत्य का नाम “ऑक्टोपस” हैं। यह दुनिया के सभी महासागरों में मिलता हैं तथा अपनी 8 भुजाओं के सहारे यह समुद्र में तैरता रहता हैं। यह समुद्र की अतल गहराइयों में निवास करता हैं। जब इसको भूख लगती हैं तो यह तल पर आ जाता हैं और भोजन के बाद लौट जाता हैं। लॉब्स्टर, केकड़े तथा क्रे फिश जैसे जीव इसका पसंदीदा खाना हैं। आपको बता दें कि पेसिफिक ऑक्टोपस काफी विशाल होते हैं। यह बहुत खतरनाक भी होते हैं। कई बार ये छोटे ऑक्टोपस का भी शिकार कर लेते हैं। इसका वजन करीब 50 किलो तथा लंबाई 16 फिट की होती हैं। यह काफी जहरीला होता हैं इसीलिए वैज्ञानिक इसको ‘समुद्र की गहराई का राक्षस’ भी कहते हैं।

वैसे तो ऑक्टोपस की 300 से ज्यादा प्रजातियां होती हैं, पर इन सभी में सबसे ज्यादा “वल्गरिस ऑक्टोपस” मिलता हैं। यह करीब 10 किलो वजनी होता हैं तथा इसकी लम्बाई 12 से 40 इंच तक की होती हैं। “वुल्फी ऑक्टोपस” को सबसे छोटा ऑक्टोपस माना जाता हैं। यह करीब एक इंच का ही होता हैं। ऑक्टोपस का दिमाग काफी तेज होता हैं। आपको हैरानी होगी कि इनके दिमाग में करीब 500 मिलियन न्यूरोन्स होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here