ऋतिक रोशन ने ‘लगावे लू जब लिपस्टिक’ पर लगाए ठुमके… देखिए Video

0
678
ऋतिक रोशन

रितिक रोशन की फ़िल्म

“सुपर 30” अब जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। जिसके चर्चे इस समय ज्यादा ही सुनने को मिल रहे है। इस फ़िल्म में रितिक ने पटना की सुपर 30 कोचिंग संचालक आनंद कुमार का किरदार निभाया है। इस किरदार के लिए रितिक ने ख़ुद को काफ़ी बदला है। रंग-रूप से लेकर बोलचाल तक में रितिक पूरी तरह से उनके कैरेक्टर में ढल चुके हैं। अभी हाल ही में सोशल मीडिया में रितिक का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी गानें में जबरदस्त ठुमके लगाते दिख रहे है। भोजपुरी फिल्म का एक बेहद लोकप्रिय गाने ‘लगावे लू जब लिपस्टिक” पर डांस वाला विडियो काफी वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन

 

ख़ास बात यह है कि इस गानें में रितिक अकेले ही नही थिरक रहे हैं, बल्कि उनके साथ सुपर 30 कोचिंग के किरदार निभाने वाले स्टूडेंट्स भी जमकर थिरकते नजर  रहे है। इस देसी गाने पर रितिक बीच-बीच में ब्रेक डांस के स्टेप भी जोड़ देते हैं। यह वीडियो सुपर 30 के सेट पर लिया गया है और ख़ुद रितिक ने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो पोस्ट करने के साथ रितिक ने लिखा है-

”अपनी निराशा के सबसे बुरे दौर में भी हमें मजबूत बने रहने के लिए अपना साहस, ताक़त और बुद्धि नहीं छोड़नी चाहिए। खड़े हो जाओ और अगर करना पड़े तो नाचो भी। परिस्थितियों को आप नियंत्रित कीजिए, ना कि परिस्थितियां आपको नियंत्रित करें। सुपर 30 क्लास की बिल्कुल अलग तस्वीर। विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले अपने सह कलाकारों के साथ मैंने वाकई बहुत कुछ सीखा और उसका आनंद उठाया है। इनमें से कई पहली बार कैमरा फेस कर रहे हैं।”

बता दें कि रितिक रोशन की सुपर 30, 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। यह पहली बार है, जब रितिक पर्दे पर रियल लाइफ़ से प्रेरित किरदार निभा रहे हों। सुपर 30 को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी मैथमेटिशियन आनंद कुमार के संघर्षों और उपलब्धियों पर आधारित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here