रणवीर सिंह के कपड़ों का उड़ाया ऋषि कपूर ने मजाक

0
362

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर अपनी राय ट्विटर व फेसबुक के माध्यम से बयां करते रहते हैं। ऋषि कपूर अक्सर अपने तीखे बयानों के कारण भी चर्चा में रहते हैं। यहां तक कि वो अपने पुत्र रणबीर कपूर के लिए भी तीखी टिप्पणी कर देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस के ऊपर कमेंट कर दिया है।

बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात से फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाले रणवीर सिंह युवाओं के स्टाइल आइकन के रूप में जाने जाते हैं। जल्द ही उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रणवीर सिंह के ड्रेसिंग सेंस के लिए इस बार ऋषि कपूर ने कमेंट कर दिया हैं। ऋषि कपूर का यह कमेंट लोगों की चर्चा का कारण बन गया है। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट पर रणवीर सिंह के कपड़ों की तुलना कलरफुल वॉलपेपर से की है और उन्होंने एक दीवार की फोटो भी पोस्ट की है।

ranveer and rishiImage Source: https://twitter.com

बता दें कि कुछ दिन पहले ही रणवीर सिंह कलरफुल कपड़ों में एयरपोर्ट पर देखे गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here