नेपाल ने दिखाई भारत को आंख

0
334

मधेसी आंदोलन के चलते गृहयुद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा नेपाल अब भारत पर अपनी धौंस जमाने से पीछे नहीं हट रहा है। उसने भारत के प्रति अपने रुख और कड़े कर दिए हैं। नेपाल पुलिस ने हथियारों के साथ अपने देश की सीमा में घुसने के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 13 जवानों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद जवानों को छोड़ दिया गया। इसके अलावा नेपाल ने 42 भारतीय चैनलों पर पाबंदी लगा दी है।

काठमांडू के थिएटर्स में भारतीय फिल्मों के शो भी रोक दिए गए हैं। न्यूज चैनलों पर बैन लगाने के पक्ष में तर्क दिया जा रहा है कि भारत की ओर से नेपाल को तेल और अन्‍य जरूरी सामान की सप्‍लाई रोके जाने के खिलाफ बढ़ते रोष की वजह से यह कदम उठाया गया है। नेपाल केबल टेलीविजन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुधीर पाराजुली ने बताया कि यह ब्लैकआउट अनिश्चितकाल के लिए है। भारत ने नेपाल की संप्रभुता में घुसपैठ की है। इसीलिए हमने भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here