कई ऐतिहासिक लम्हों की याद दिलाता गणतंत्र दिवस

0
561

हर वर्ष 26 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीयों के मन में देश भक्ति की लहर को बढ़ा देता है। आज का ये ऐतिहासिक दिन अनेक महत्वपूर्ण यादों से जुड़ा है। यह वही समय है जब जनवरी 1930 में लाहौर में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगे को फहराते हुए स्‍वतंत्र भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस की स्‍थापना करने की घोषणा की थी।

image1Image Source: http://1.bp.blogspot.com/

26 जनवरी 1950 का दिन हमारे देश के लिए यादगार दिन रहा है, क्योंकि इस दिन ही हमारे देश को पूर्णतः स्वतंत्रता मिली थी और नये संवैधानिक अधिकार हमें प्राप्त हुए थे।
इसके अलावा आज ही के दिन हिन्दी को भारत की राज्यभाषा बनाने की घोषणा भी की गई थी।

image2Image Source: http://navbharattimes.indiatimes.com/

आयोजन-

26 जनवरी का दिन हम सभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होने के कारण बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पूरी दिल्ली जगमगाती हुई अपनी गरिमा के बढ़ाते हुए लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आती है। आज के दिन हमारे देश के राष्ट्रपति द्वारा भारत की शान तिरंगे को फहराते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाता है।

image3Image Source: http://2.bp.blogspot.com/

हमारे गणतंत्र दिवस समारोह के अद्भुत नजारे को देखने के लिए अतिथि के रूप में दूसरे देश के राष्ट्रपति आकर इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हैं। आज ही के दिन भारतीय सेनाओं की महत्वपूर्ण कृतियों का नजारा देखने को मिलता है। भव्य परेड में अपनी रंग बिरंगी पोशाकों के साथ विभिन्न दस्तों के वरिष्ठ लोग अपनी टीम की कमान को संभालते हुए इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित करते हुए नजर आते हैं।

image4Image Source: http://images.lpcdn.ca/

इस भव्य परेड में भारतीय सेना के विभिन्न रेजिमेंट, वायुसेना, नौसेना के कमांडो अपनी सैन्य शक्तियों के साथ सुसज्जित नजर आते हैं।

image5Image Source: http://www.youthtoday.in/

साथ ही इस समारोह को अधिक रोमांचित बनाने के लिए देश के सभी हिस्सों से राष्ट्रीय कैडेट कोर व हर विद्यालयों के बच्चे बड़े जोश से हिस्सा लेते हैं और अद्भुत प्रदर्शन करते हुए इस कार्यक्रम में जोश व स्फूर्ति भर देते हैं। इस समारोह में भाग लेना बड़े ही सम्मान की बात मानी जाती है।

image6Image Source: https://i.ytimg.com/

आज ही के दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के लिए शहीद हुये सैनिकों को याद करते हैं। साथ ही इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति पर पुष्प माला अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए उन बलिदानियों को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

image7Image Source: http://media.newindianexpress.com/

आज के दिन विभिन्न राज्य के लोग आकर अपनी कला व लोक कृतियों से हमारे देश की संस्कृति एवं समृद्धि को प्रदर्शित कर एक दूसरे को आपस में जोड़ते हुए नजर आते हैं। जो हमारे देश की शान और गौरव को बढ़ाता है। देश के हर कोने से करोड़ों दर्शक इस भव्य नजारे को देखने के लिए किसी न किसी रूप में इस समारोह से जुड़ते हैं।
वहीं, देश के राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संबोधन में अपने भाषण द्वारा लोगों के साथ इस विशेष दिन की खुशियों को बांटते हुए अपने मन की बात से अवगत कराते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here