जानें अपने रूठे प्यार को कैसे मनाएं

0
427

प्यार जितना गहरा होता है उतना ही नाजुक भी होता है। कभी-कभी इस रिश्ते में आ जाने वाली दूरियों को नजदीकियों में बदलना काफी दूभर भी हो जाता है। ऐसी स्थिति ना आए, इसके लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। इस रिश्ते को निभाने के लिए दोनों की सोच एक दूसरे के प्रति सकारात्मक होनी चाहिये। दोनों को एक दूसरे की भावनाओं को समझना चाहिये तभी यह रिश्ता टिक सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि जब प्रेमी अपनी प्रेमिका पर हमेशा शक करता है और ताना देते हुए ऐसी बातें करता है कि क्या अभी भी वह अपना रिश्ता किसी दूसरे से रख रही है तो जाहिर है कि ऐसे में दोनों के संबंध खत्म होंगे ही। अक्सर स प्रकार की शिकायतें लड़कों में ही देखी गई हैं, क्योंकि वो लड़कियों की भावनाओं को समझ ही नहीं पाते। लड़कों के अनुसार लड़कियां किसी बात को साफ-साफ ना कहकर घुमा-फिरा कर बताती हैं, पर अगर आप लड़कियों को समझने के लिए हमारे द्वारा बताए गए कुछ चुनिंदा उपायों को आजमायेंगे तो जाहिर है कि आपकी गर्लफ्रेंड हमेशा आपके पास होगी। जानें, अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के तरीके..

image2Image Source: http://4.bp.blogspot.com/

1. जब आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज होकर बात करना बंद कर दे तो आपको ही उसे मनाने के लिए पहल करनी होगी। अगर दोनों के बीच अहम की भावना आएगी तो आपका रिश्ता बिखर सकता है। इसलिए उसे मनाने के लिए सबसे पहले कॉल कर प्यार से मनाने की कोशिश करें और उसे अपने प्यार का भरोसा भी कराएं।
2. यदि आपकी गर्लफ्रेंड किसी बुरे बर्ताव से काफी हर्ट हुई है तो सके लिए उससे माफी मांगें और दोबारा यह बात ना हो इसका उसे विश्वास भी दिलाएं।
3. यदि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाने की पहल आप कर रहे हैं और वो नहीं जाना चाहती है तो उसके साथ जबरदस्ती ना करते हुए ना जाने के कारण को जानें और समझें। उसके इस इनकार को हां समझने की भूल कतई न करें, बल्कि उसके साथ रहकर कुछ प्यार भरी बातों से उसका मन बहलाने की कोशिश करें।
4. यदि आपकी गर्लफ्रेंड किसी बात से बहुत दुखी है तो इस बात को नजरअंदाज कर उसकी हंसी ना उड़ायें। उसकी फीलिंग्स को समझने की कोशिश करें कि वह दुखी क्यों है। ऐसे में उसका साथ देने पर उसे सबसे बड़ा सहारा मिल जाता है।

image3Image Source: http://lovepankycdn.confettimediapri.netdna-cdn.com/

5. लड़के अक्सर अपनी बात को मनवाने के लिए झूठ बोल जाते हैं। इससे आप पूरी तरह बचें क्योंकि दो प्यार करने वालों के बीच किसी भी प्रकार की बातें छुपने से काफी दूरियां बढ़ जाती हैं। अपनी बातों को पूरे विश्वास के साथ एक दूसरे के साथ शेयर करें। इसके अलावा लड़कों के द्वारा बोला गया झूठ लडकियां जल्द ही पकड़ लेती हैं। आप जैसे हैं वैसे ही रहें। ज्यादा प्रभावित करने की चाह कहीं आपके बीच दूरियां ना बढ़ा दे।
6.  लड़कियों की सबसे बड़ी मुश्किल यह होती है कि वो जिस व्यक्ति को चाहती हैं उसे ही अपना मान बैठती हैं। चाहे वो उसे धोखा ही क्यों ना दे दे। उससे वो कभी घृणा नहीं करतीं। इसलिए उनकी भावनाओं की कद्र करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here