वर्ष 2016 की वो प्रमुख घटनाएं जिनकी देश में हुई सर्वाधिक चर्चा

0
328

जल्द ही 2016 जानें वाला है और 2017 आने वाला है, इसलिए इस साल के अंत के समय पर आज हम आपको बता रहें हैं 2016 की वो सबसे चर्चित घटनाएं जिनका असर पूरे देश पर पड़ा था। असल में घटनाएं तो बहुत सी हुई हैं, पर यहां हम आपको सिर्फ उन घटनाओं से रूबरू करा रहें हैं जिनकी चर्चा देश के मीडिया और सोशल मीडिया दोनों पर सबसे ज्यादा हुई थी। आइए जानते हैं इन घटनाओं को हमारे इस आलेख में।

1 – जयललिता का निधन –
तमिलनाडु की चार बार मुख्यमंत्री रही जयललिता के निधन से सभी लोग चकित रह गए थे, इनका निधन 5 दिसंबर की रात को हुआ था। 75 दिन से वे अस्पताल में थी और उसी समय से बहुत लोग उनके जीवन के लिए दुआएं कर रहें थे।

2016-storyImage Source:

2 – कानपुर रेल हादसा –
21 नबंवर को इंदौर से पटना की और जा रही ” इंदौर-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस” उत्तरप्रदेश के कानपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इस हादसे में करीब 150 लोग शामिल थे और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कई परिवार इस रेल हादसे में ख़त्म हो गए थे और बहुत से बच्चे अनाथ भी हो गए थे, काफी लंबे समय बाद हुआ यह भीषण हादसा था।

2016-story1Image Source:

3 – नोटबंदी –
8 नबंवर 2016 की रात को अचानक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा कर दी थी कि 9 नबंवर से 500 तथा 1000 के नोट अब नहीं चल सकेंगे और इसके बाद में अगले ही दिन से देश का माहौल देखने वाला था, सभी लोग बैंको की लाइनो में लगें हुए थे। यह इस देश के लिए एक ऐतिहासिक फैसला था।

2016-story2Image Source:

4 – सर्जिकल स्ट्राइक –
यह शब्द 2016 में काफी ट्रैंड किया था। इसमें 29 सितंबर की आधी रात को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा को पार कर दुश्मन के इलाके के 8 आतंकी कैंपों को खत्म कर दिया था तथा इसमें 38 आतंकी लोगों को मार गिराया था।

2016-story3Image Source:

5 – उरी हमला –
17 सितंबर 2016 को उरी के आर्मी हेडक्वार्टर पर तड़के ही आतंकियों ने हमला कर दिया था, उस समय जवान सोये हुए थे, जिससे उनको संभलने का समय नहीं मिल पाया था। इस हमले में भारत के 17 जवान शहीद हो गए थे, इस हमले के कारण दुनिया भर में पाकिस्तान की बहुत निंदा हुई थी।

2016-story4Image Source:

6 – बुरहान वानी की मौत –
2016 के जुलाई में भारत की सेना द्वारा “हिजबुल मुजाहिदीन” नामक आतंकी संघठन के आतंकी बुरहान वानी को मार गिराया गया था। जिसके बाद में कश्मीर में हिंसा भड़क उठी थी और बहुत से लोग बुरहान के समर्थन में सड़को पर उतर आये थे। इस हिंसा में कई लोग मारे गए थे और वर्तमान में भी कश्मीर में हालात सही नहीं हो पाएं हैं।

2016-story5Image Source:

7- एएन-32 विमान –
तांबरम स्टेशन से एएन-32 नामक विमान ने पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी, कुछ समय बाद में इस विमान के पायलेट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से मौसम खराब होने की बात कहकर अपना रास्ता बदलने को कहा था, पर अचानक संपर्क टूट गया और हवा में ही विमान गायब हो गया। इस विमान में 29 लोग सवार थे, पर अभी तक विमान या उसके किसी एक भी व्यक्ति का पता नहीं लग सका है।

2016-story6Image Source:

8 – JNU विवाद –
9 फरवरी 2016 को JNU में होने वाला एक प्रोग्राम उस समय विवादित हो गया था, जब इस कार्यक्रम में “भारत की बर्बादी”, “तुम कितने अफजल मारोगे घर-घर से अफजल निकलेगा” और “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे नारे लगने लगें थे। इसके बाद में यहां के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था, पर कुछ समय बाद में उसको जमानत मिल गई थी, लेकिन JNU का यह विवाद सारे साल तक देश की मीडिया पर छाया रहा।

2016-story7Image Source:

9 – पठानकोट हमला –
पठानकोट हमला 2016 के शुरू के समय में ही हुआ था, यह हमला पाकिस्तान की ओर से ही पंजाब के पठानकोट में किया गया था। इस हमले में भारत के 7 जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों को मारने के लिए लगातर 5 दिन तक ऑपरेशन चलाया गया था और इसमें 6 आतंकियों को मार गिराया गया था।

Pathankot: Security beefed up at Pathankot Air Force base during the visit of PM Narendra Modi on Saturday following a recent attack by terrorists on the base. PTI Photo (PTI1_9_2016_000164B)Image Source:

10 – रोहित वेमुला की खुदखुशी –
पिछले वर्ष रोहित वेमुला की खुदखुशी का मामला बहुत ट्रेंड किया था, रोहित हैदराबाद का छात्र था जो की JNU में पढ़ता था। इस आत्महत्या से कई राजनीतिक पार्टियों को राजनीति करने का मौका मिल गया था।

2016-story9Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here