दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में प्रियंका चोपड़ा शामिल

0
501

दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘टाइम मैगज़ीन’ ने विश्व की 100 प्रतिभाशाली शख्सियतों का नाम साल 2016 की सूची में शामिल किया है। इसमें हमारे देश की पूर्व विश्व सुंदरी व बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल है। इसके अलावा भारत के लोगों में भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा और फ्लिपकार्ट के संस्थापक बंसल बंधुओं को भी इस सूची में खास स्थान मिला है।

यहां हम आपको बता दें कि 33 साल की प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में काम किया है। वह एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर रही हैं। जिससे उनको इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी प्रसिद्धि प्राप्त हो रही है। वह कई इंटरनेशनल इवेंट्स का हिस्सा भी बन चुकी हैं। अमेरिका में उनके फॉलोअर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इसमें दो राय नहीं कि अपनी बेहतरीन काबिलियत के चलते ही प्रियंका चोपड़ा को यह मुकाम प्राप्त हुआ।

priyanka_chopra_143831504Image Source :http://i6.dainikbhaskar.com/

इसके अलावा टाइम पत्रिका ने दुनिया की जिन दिग्गज शख्सियतों को इस सूची में शामिल किया है उनमें उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता लिओनार्दो दी कैपरियो का भी नाम है। वहीं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार इस सूची से बाहर हो गए। बता दें कि पिछले दो सालों से मोदी का नाम इस मैगज़ीन की 100 प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here