प्रियंका को मिला पद्मश्री पुरस्कार, नज़र आईं भारतीय लिबास में

0
490

मंगलवार के दिन पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री प्राप्त हुआ। साथ ही दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत को पद्म विभूषण सम्मान से नवाज़ा गया। इस सम्मान के मिलने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह रजनीकांत सर के साथ ये सम्मान पाकर काफी उत्साहित हैं। वह मानती हैं कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है, इसलिए भी यह उनके लिए काफी ख़ास है।

कहा जानती हूं इस सम्मान की अहमियत

Priyanka-Chopra-recieves-Padma-Shri-1024x655Image Source :http://cdn.bollywoodbubble.com/

इस सम्मान को पाने के बाद उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति से उन्हें यह पुरस्कार प्राप्त हुआ यह उनके लिए काफी सम्मान की बात है। वह अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन इस सम्मान को लेने के लिए वह शूटिंग से वक्त निकालकर भारत आईं। प्रियंका ने कहा कि वह इस सम्मान की अहमियत को जानती हैं क्योंकि वह रक्षा पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें प्राप्त हुए पुरस्कारों में से ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। उन्होंने इस सम्मान को प्राप्त करने पर सबका आभार जताया है।

नज़र आईं भारतीय लिबास में

imageImage Source :http://www.ctvnews.ca/

वैसे तो प्रियंका हर अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में काफी मॉर्डन लुक में नज़र आती हैं, लेकिन इस कार्यक्रम में वह भारतीय लिबास में पहुंची थीं। उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह काफी सुंदर और आकर्षक लग रही थीं। उन्होंने गले में एक रॉयल स्टाइल वाइट नेकलेस पहना हुआ था और माथे पर डार्क ग्रीन कलर की बिंदी लगाई हुई थी। इस पूरे लुक में वह कमाल की लग रही थीं। प्रियंका ने अपने इंडियन अवतार में भी सबको उनकी प्रशंसा करने पर मजबूर कर दिया।

जब से उन्हें पद्मश्री के सम्मान से नवाज़ा गया है उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा है, जिनमें सुपर स्टार शाहरुख खान और आमिर खान भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here