प्रियंका चोपड़ा बनीं एशिया की सबसे सेक्सी महिला, तीसरा बार जीता यह ख़िताब

0
366

बॉलीवुड की हॉट एंड गॉर्जियस ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्धि बटोर रही हैं। लन्दन के वीकली न्यूज़ पेपर ईस्टर्न आई ने एशिया की 50 सबसे सेक्सी महिलाओं का चयन किया जिसमें प्रियंका नंबर एक पर रहीं। 2015 के सर्वे में इस बार दुनिया भर के लाखों लोगों ने सोशल मीडिया पर वोटिंग की थी। जिसमें प्रियंका को सबसे ज्यादा लोगों ने वोट दिए। प्रियंका को इस सर्वे में ‘सबसे सेक्सी एशियाई महिला’ का खिताब मिला है। पिछले चार सालों में यह तीसरी बार है जब यह ख़िताब उन्होंने अपने नाम पर बरकरार रखा है।

Priyanka-Chopra

image Source:

इस बारे में अपनी ख़ुशी सबके साथ जाहिर करते हुए प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है कि,”मैं यह खिताब अपने पास एक बार फिर रखकर खुश हूं। प्रियंका ने यह भी कहा कि मेरे लिए वोट करने वाले हर व्यक्ति का बहुत-बहुत शुक्रिया। कम से कम एक साल के लिए मुझे ‘सेक्सी’ होने का अहसास कराने के लिए ‘ईस्टर्न आई’ का शुक्रिया।”

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में हैं और हॉलीवुड धारावाहिक क्वांटिको की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने काम से उन्हें ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में पहचान मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here