प्रत्युषा की प्रेग्नेंसी की हुई पुष्टि, मरने से पहले उठाया था बड़ा कदम

0
477

मुंबई के जेजे हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने इस इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्युषा बनर्जी गर्भवती थी। एक रिपोर्ट के बाद ये बात कन्फर्म हो पाई है। डॉक्टरों के अनुसार 1 अप्रैल को जब प्रत्युषा ने आत्महत्या की थी, उससे ठीक एक दिन पहले ही उसने अपना अबॉर्शन करवाया था। प्रत्युषा के मरने के बाद डेड बॉडी को एग्ज़ामिन करने के बाद डॉक्टरों ने इस बात की आशंका जताई थी कि प्रत्युषा गर्भवती थी।

कैसे हुआ था इस बात का खुलासा

pratyuhabanerjeeImage Source :http://images.newsworldindia.in/
  • हॉस्पिटल में जब प्रत्युषा के यूट्रस टिश्यूज़ की जांच की गई तो हिस्टोपैथालॉजिकल एग्जामिनेशन में सामने आया कि वह गर्भवती थीं।
  • एक इंग्लिश न्यूज़ पेपर के अनुसार इस रिपोर्ट से यह साफ़ पता चलता है कि वह महीने भर या फिर कुछ दिनों पहले ही गर्भवती हुई थीं।
  • यूट्रस में इंजरी और सेकंड्री इन्फेक्शन मिला है, जो बच्चा गिराते वक्त या मिसकैरेज के समय होता है।
  • डॉक्टर्स की माने तो ऐसी इंजरी अबॉर्शन करवाने के बाद होती है। जिससे पता चलता है कि प्रत्युषा ने अपनी जान लेने से एक दिन पहले ही अबॉर्शन करवाया था।

क्यों आई थी प्रत्युषा के गर्भवती होने की खबरें?

  • प्रत्युषा के यूट्रस में फोरेंसिक सर्जन्स को सफ़ेद रंग का गाढ़ा फ्लूड मिला था।
  • जो गर्भावस्था के शुरूआती समय की ओर इशारा करता है।
  • कुछ दिनों पहले पुलिस सर्जन डॉक्टर एस एम पाटिल ने मीडिया को बताया था कि यूट्रस से मिले फ्लूड को सिक्योर करके उन्होंने उसे हिस्टोपैथालॉजी जांच के लिए भिजवा दिया है, ताकि प्रत्युषा के गर्भवती होने की बात की पुष्टि की जा सके।
    बच्चे का पिता कौन था?
Rahul-Raj-Singh-and-Pratyusha-BanerjeeImage Source :http://ww.newsbite.it/
  • एक्सपर्ट्स की मानें तो इस अजन्मे बच्चे के पिता का पता लगाना इतना आसान नहीं होगा। इस काम में पुलिस को काफी मुश्किल होगी।
  • उनके मुताबिक क्योंकि अबॉर्शन की वजह से बच्चे के टिश्यूज़ मौजूद नहीं हैं, इसलिए डीएनए टेस्ट करना काफी मुश्किल होगा।
  • गौरतलब है कि प्रत्युषा पिछले काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड राहुल राज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थीं। जिस फ्लैट में प्रत्युषा की लाश पंखे से लटकी मिली थी, दोनों वहां साथ रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here