पुलिस को दिखाई पड़ा एलियन, देखिये तस्वीरें

0
494
एलियन

 

जैसा की आप जानते ही है कि अब तक एलियंस से जुड़ी कई खोजे हो चुकी है और आज भी चल रही है। इसी बीच पुलिस द्वारा एक एलियन के दिखाई पढ़ने तथा उसकी तस्वीरें लेने का दावा किया गया है। सबसे पहले आपको बता दें कि यह मामला अर्जेंटीना में सामने आया है। इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। असल में पुलिस को अर्जेंटीना के Parque Mitre नामक स्थान के पास जंगल में कुछ अजीबोगरीब चीज होने की खबर मिली थी। जिसके सिलसिले में पुलिस की एक टीम को गठित करके वहां भेजा गया। छानबीन के दौरान पुलिस कर्मियों को भी उस स्थान पर कुछ अजीब चीज का अहसास हुआ। इस दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने अपना कैमरा स्टार्ट कर लिया। उसी समय उसके सामने से कोई अजीब सा साया गुजरा।

एलियनImage Source:

पुलिसकर्मी ने बताया कि जैसे ही हम लोगों ने कैमरे को स्टार्ट किया हमारे सामने से एक अजीब सा साया गुजरा, जो किसी एलियन जैसा दिखाई पड़ रहा था। उसको देख कर सभी पुलिस वाले डर गए। इस स्थान के पास बने पार्क में खेलने वाले बच्चों ने भी इस अजीब सी दिखने वाली चीज को देखने की बात कही है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने उस चीज को जंगल की ओर भागते हुए देखा था और वह उसको देख कर डर गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने इस स्थान पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस वालों को यह भरोसा हो गया कि वह जो कोई भी है पर इंसान नहीं है। Malcolm Robinson एलियंस की खोज करने वाले लोगों में से एक है। उन्होंने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि “अब हम लोगों को एलियंस के अस्तित्व पर विश्वास करना ही होगा। ये चीजें पृथ्वी पर आती रहती हैं और इस बात के सबूत भी हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here