पुलिस ने मुर्गे को किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

0
255

यदि कोई इंसान कानून को तोड़ता है तो वह गुनाहगार कहलाता है और उसको पुलिस अपनी गिरफ्त में लेकर सजा देती है, पर यहां मामला कुछ ऐसा है जिसमें पुलिस ने एक मुर्गे को गिरफ्तार किया है, हालांकि यह सुनने में आपको काफी अजीब लगेगा पर बात सच है। असल में यह घटना ब्रिटेन में घटी है, जहां पर एक मुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी मार्केटगेट, डुंडी नामक स्थान से इस मुर्गे को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है, पुलिस अधिकारियो की मानें तो इस मुर्गे को इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि यह मुर्गा कानून के खिलाफ काम कर रहा था, इसलिए कानून तोड़ने के अपराध में इस मुर्गे को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह मुर्गा व्यस्त समय में सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था और इसके कारण सड़क के ट्रैफिक की रफ्तार रूक गई थी, इस प्रकार कानून विरोधी कार्य करने के लिए इस मुर्गे को गिरफ्तार किया गया है।

मुर्गे को गिरफ्तार करने से पहले इस मुर्गे के मालिक को भी सर्च किया गया था पर वह नहीं मिल पाया, इसलिए इस मुर्गे को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद में स्कॉटलैंड में जीव-जंतुओं के लिए कार्य करने वाली सोसायटी, स्कॉटिश सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स (SSPCA) से भी संपर्क किया था और कुछ समय बाद में पुलिस ने इस मुर्गे को छोड़ दिया था तथा पुलिस की ओर से मुर्गे के मालिक को ढूंढने की अपील फेसबुक पर की गई। जिसके बाद में फेसबुक पर हजारों लोगों ने इस अपील को शेयर किया तथा कमेंट भी किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here