PETA ने दिया आमिर और अनुष्का को हॉटेस्ट वेजिटेरियन का ख़िताब

0
333

जानवरों के हित में काम करने वाली संस्था पेटा (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ 2015 के खिताब से नवाजा है। आमिर खान और अनुष्का ने महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, शाहिद कपूर, आर.माधवन और धनुष जैसी हस्तियों को पीछे छोड़ते हुये यह खिताब जीता है।

अनुष्का शर्मा ने कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप क्या खाते हैं, क्योंकि आप वही होते हैं जो आप खाते हैं। इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि आप बहुत सारी सब्जियां खाएं और खूब पानी पिएं। यही मैं करती हूं।

aamir-khan-and-anushka-sharma-are-the-hottest-vegetariansImage Source: http://entertain.mercenie.com/

आमिर खान ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो को देख कर शाकाहारी बनने का फैसला लिया है। आमिर ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित किया। दरअसल उनकी पत्नी ने उन्हें एक वीडियो देखने को कहा। यह वीडियो स्वस्थ भोजन शैली पर केंद्रित था। आमिर ने कहा, वीडियो देखने के बाद मैं इस बात को समझ गया कि वेगन हमेशा मांसाहारियों से और यहां तक कि शाकाहारियों से भी बहुत आगे हैं।’

क्या है वेगन-
वेगन आहार योजना दरअसल एक प्रकार की शाकाहारी आहार योजना है, लेकिन यह शाकाहारी जीवनशैली से भिन्न है। इसमें अंडे, डेयरी उत्‍पाद और सभी पशु उत्‍पादों का सेवन नहीं किया जाता। वेगन जीवनशैली अपनाने वाले लोग ऐसे उत्‍पाद भी नहीं खाते जो जानवरों पर टेस्‍ट किये गए हों। इतना ही नहीं अधिकतर वेगन, आहार के साथ-साथ व्‍यवहार में भी पशु उत्‍पादों का उपयोग नहीं करते। ऐेसे लोग चमड़े, फर और ऊन से बने उत्‍पादों से दूर रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here