दुनिया की सबसे महंगी शर्ट पहनने वाले इस शख्स का नाम गिनीज बुक में शामिल

0
511

भारत में अपने कारनामों से दुनिया भर में मशहूर होने वाले कई व्यक्ति मौजूद हैं। ऐसे लोगों की लंबी लिस्ट मौजूद है। कुछ ऐसे ही हैं महाराष्ट्र के व्यवसायी पंकज पारख। पंकज दुनिया की सबसे महंगी शर्ट पहनने वाले व्यक्ति बन गए हैं। आपको बता दें कि पंकज ‘द मैन विद द गोल्डन शर्ट’ नाम से मशहूर हैं और वह सोने का शर्ट पहनते हैं। इस शर्ट को उन्होंने विशेष रूप से दुबई में डिजाइन करवाया है। इस शर्ट की सुरक्षा के लिए आधा दर्जन बॉडीगार्ड भी इनके साथ चलते हैं। अब इस शर्ट के लिए पंकज पारख का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया है।

Gold-man-2Image Source :http://img01.ibnlive.in/

कौन है यह शख्स-

महाराष्ट्र के नासिक में रहने वाले पंकज पारख एक व्यवसायी हैं। दो दशक पहले इस व्यक्ति के पास पढ़ाई तक के लिए पैसे नहीं थे। अपनी आठवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंकज ने अपने परिवार के ही कारोबार में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे करके वह एक बड़े व्यवसायी बन गए। साथ ही वह राजनीति से भी जुड़े हुए हैं।

अपनी इस उपलब्धि के बाद पारख ने कहा कि, “मैंने इस खास सोने की शर्ट, जिसमें सात सोने के बटन हैं उसे दो साल पहले अपने 45वें जन्मदिन पर तैयार कराया था। स्कूल के दिनों से ही मुझे सोने से प्यार था और साल दर साल यह प्यार जुनून में तब्दील होता गया।” उन्होंने बताया कि “25 साल पहले मेरी शादी हुई थी। मैं अपनी पत्नी से अधिक गहने पहनकर शादी के लिए गया था। दूसरों के लिए यह काफी अजीब सा दृश्य था।”

कैसे बनी यह शर्ट-

Gold-man-3Image Source :http://i9.dainikbhaskar.com/

जिस शर्ट ने पारख का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है उस शर्ट को दुबई से डिजाइन करवाया गया है। इस शर्ट का वजन 4.10 किलो ग्राम है। आज इस शर्ट की कीमत 1.30 करोड़ रुपये है। इस शर्ट को बनाने में 20 कारीगरों की टीम ने दो महीनों के अंदर करीब 3200 घंटे तक काम किया है। इसको बनाने के लिए 18 से 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है। सोने से बनी होने के बाद भी यह शर्ट पूरी तरह से लचीली और आरामदायक है। इसकी निचली सतह कपड़े से ही बनी है, जिससे यह शरीर पर भी नहीं चिपकती। साथ ही इसे धोया भी जा सकता है और इसको आसानी से रिपेयर भी किया जा सकता है। इसको बाफना डिजाइनर्स ने तैयार किया है।

शर्ट के अलावा पंकज पारख के पास सोने की घड़ी, सोने का मोबाइल का कवर और चश्मे का फ्रेम भी है।

सुरक्षा कर्मी रहते हैं साथ-

सोने की सभी चीजों को पहन कर जब पंकज घर से निकलते हैं तो उनके साथ करीब आधा दर्जन सुरक्षा कर्मी भी उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा साथ रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here