27 सालों से अंतरिक्ष में फंसा व्यक्ति मांग रहा है मदद

0
607

दुनियाभर के देश अंतरिक्ष में तरह- तरह की खोज करने के लिए अंतरिक्ष की यात्राएं संपन्न कराते ही रहते हैं। इन यात्राओं में जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की दुर्गम परिस्थितियों में रहने के लिए विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वो वहां के मुश्किल हालातों का भी सामना आसानी से कर लें, लेकिन क्या आप यह सोच सकते हैं कि कोई उस वीरान अंतरिक्ष में जाए और वहीं खो जाए। इस बात को तो सोचने भर से डर लगने लगता है। आपको बता दें कि ऐसा एक अंतरिक्ष यात्री के साथ हुआ है। यह यात्री पिछले करीब सत्ताइस सालों से अंतरिक्ष में फंसा है और वापस घर आने के लिए गुहार लगा रहा है।

27-सालों-से-अंतरिक्ष-में-फंसा-व्यक्ति-मांग-रहा-है-मददImage Source :http://www.zastavki.com/pictures/

जानकारी के मुताबिक वर्ष 1989 में सोवियत मिलिट्री स्टेशन के सीक्रेट जगह से सैल्यूट 8टी मिशन पर कुछ अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में गए थे। इनमें एक यात्री अबाचा भी थे। इस मिशन में उनके सभी साथी तो लौट आए, पर अबाचा अतंरिक्ष में ही कहीं फंसे रह गए। अबाचा अफ्रीका के वो पहले व्यक्ति हैं जिन्हें अंतरिक्ष पर जाने का मौका मिला था। करीब 27 सालों से अबाचा अंतरिक्ष पर जिंदा फंसे हुए हैं और सही सलामत हैं। तभी से उनको सभी जरूरी सामानों की सप्लाई की जा रही है, लेकिन वो अपने घर जल्द ही वापस आना चाहते हैं।

अबाचा की यह कहानी उस समय उजागर हुई जब उनके कुछ मित्रों ने ब्रिटिश की एक न्यूज साइट को इस बारे में मेल की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अबाचा को वापस घर लाने के लिए करीब तीन मिलियन डॉलर की जरूरत है।

वहीं, इस जानकारी को ब्रिटिश न्यूज साइट ने स्पैम करार दिया है। साइट का कहना है कि यह लोग इस तरह की कहानी से लोगों से पैसा लेना चाहते हैं। फिलहाल साइट ने इस कहानी को बेकार बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here