इन पांच महंगी धातुओं को शायद ही जानते होंगे आप

0
459

दुनिया भर में इतने रत्न मौजूद हैं जिनकी पूरी जानकारी से लोग अभी अंजान हैं। वहीं, आज भी कई रत्न ऐसे मिल रहे हैं जिनकी कीमत अरबों में है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रत्नों के बारे में बता रहे हैं जो दुनिया भर में अपनी कीमत से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में श्रीलंका के रतनापुर खान से एक नीलम मिला है जिसकी कीमत करीब 668 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ रत्नों के बारे में…

कोहीनूर-
दुनिया भर में महंगे हीरों में अपने देश के गोलकुडा से प्राप्त कोहीनूर हीरे का नाम सबसे ऊपर है। इस हीरे का जिक्र भारत के इतिहास में भी कई बार आया है। सिख हों या मुगल, यह कोहीनूर हीरा भारत के कई शासकों के हाथों में जा चुका है। इस हीरे के लिए कई बार यु़द्ध भी किए गए हैं। कोहीनूर 105 कैरेट का दुनियाभर का सबसे बड़ा हीरा है। अभी यह हीरा ब्रिटिश की महारानी के मुकुट में लगा हुआ है। कोहीनूर की एक खास बात यह है कि यह हीरा अभी तक बिका नहीं है। इसे हर बार चुराया, गिफ्ट या फिर छीना गया है। इसलिए इसकी कीमत का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

कोहीनूरImage Source: http://finance.ninemsn.com.au/

नीलम-
हाल ही में श्रीलंका की एक खान से एक बेशकीमती नीलम रत्न मिला है। श्रीलंका की रतनपुरा की खान से प्राप्त इस नीलम का वजन 1404.49 कैरेट है। जानकारों का मानना है कि यह नीलम करीब 11 करोड़ डॉलर, भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 735 करोड़ रुपये में बेचा जा सकता है। फिलहाल इस नीलम का नाम ‘ब्लू स्टार नीलम’ रखा गया है।

neelamImage Source: http://1.bp.blogspot.com/

बाहिया पन्ना-
रत्नों में पन्ना को भी कीमती रत्नों की श्रेणी में रखा जाता है। दुनिया भर में एक सबसे बड़ा पन्ना है। इसका नाम बाहिया पन्ना है। यह 19 लाख कैरेट का है। इसे ब्राजील में 2001 मे खोजा गया था। अब यह अमेरिका में ले जाया गया है। इसके मालिक के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इस रत्न को लेकर आठ लोगों में विवाद चल रहा है। इसकी कीमत करीब 2670 करोड़ रुपए रखी गई है।

बाहिया-पन्नाImage Source: http://assets.natgeotv.com/

ब्लू बेले ऑफ एशिया-
ब्लू बेले ऑफ एशिया भी नीलम ही है। इसकी कीमत भी दुनिया के महंगे रत्नों में से है। यह नीलम 2014 में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में नीलाम हुआ था। इस नीलम को करीब 115 करोड़ रुपए में नीलाम किया गया था। यह नीलम भी 1926 में श्रीलंका की रतनपुरा की खान से ही मिला था। इसे क्वीन एलिजाबेथ को उपहार में देने के लिए नीलामी में खरीदा गया था।

ब्लू-बेले-ऑफ-एशियाImage Source: http://blogs-images.forbes.com/

एंटीमैटर-
सोना व चांदी के साथ ही एक ऐसी धातु भी आती है जिसकी कीमत बेहद ज्यादा है। दुनिया की धातुओं में एंटीमैटर सबसे महंगी धातु में शुमार है। इस एंटीमैटर के एक ग्राम की कीमत करीब 394 लाख रुपए होती है। इसको बनाने में सबसे ज्यादा खर्च आता है, इसलिए इस धातु की कीमत बहुत अधिक होती है।

antimatterImage Source: http://the-gist.org/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here