ये लोग जिंदा जानवरों के खून से बुझाते हैं अपनी प्यास

0
753

देखा जाए तो दुनिया में बहुत सी प्रजातियां हैं और उनके अपने अपने कायदे हैं जिनके अनुसार बे लोग अपना जीवन व्यतीत करते हैं परन्तु आज हम जिन लोगों की चर्चा कर रहें हैं इन लोगों के कायदे और आदतें जानकर आप चकित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आइये जानते हैं इन लोगों के बारे में।

ये लोग ये लोग मूलत अफ्रिका के रहने वाले हैं और इनको मसाई ट्राइब्स कहा जाता है, वैसे तो अफ्रिका में कई प्रकार के ट्राइब्स लोग रहते हैं पर ये मसाई ट्राइब्स लोग योद्धाओं के रूप में जाने जाने जाते हैं। ये लोग केन्या और तंजानिया के इलाकों में रहते हैं, इन इलाकों में इनकी संख्या करीब 10 लाख के आसपास है। इनके अपने ही नियम और कायदे होते हैं यानि ये लोग अपने बनाये नियमों को ही फ़ॉलो करते हैं। ये लोग अधिकतर लाल रंग का कपडा पहने रहते हैं जिसको शुका कहा जाता है, इस कपडे से इनको आसानी से पहचाना जा सकता है। इनके समुदाय का मुखिया इनका ही बड़ा बुजुर्ग व्यक्ति होता है। मसाई ट्राइब्स में यह मान्यता है की शव को दफनाने से जमीन खराब हो जाती है इसलिए शव को खुले में ही छोड़ देते हैं।

people drink blood1Image Source:

पीते जिंदा जानवरों का खून –
ये लोग किसी एक जगह नहीं ठहरते हैं, हमेशा घुमंतू जीवन जीते हैं ताकि पशुओं को चरने के लिए हमेशा नई घास मिल सके। जानवरों की इनके जीवन में काफी अहमियत होती है क्युकी ये जानवर ही इनके भोजन का अहम हिस्सा होते हैं। ये लोग सामान्य तौर पर जानवरों का मीट और दूध का प्रयोग करते हैं परंतु किसी खास अवसर पर ये लोग जानवरों का खून भी खाने में प्रयोग करते हैं। किसी बिमारी, डिलीवरी या खतना जैसे मौकों पर ये लोग जानवरों का खून भी पीते हैं क्युकी ये ऐसा मानते हैं की खून को पीने से कमजोरी दूर होती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसके अलावा ये लोग अपना नशा कम करने के लिए भी जानवरों के खून का प्रयोग करते हैं। जानवरों की खाल को ये लोग अपने बिस्तर के रूप में प्रयोग करते हैं।

people drink blood2Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here