रहस्य- इस शहर के लोग करते हैं भूत-प्रेतों से बातें

0
446

क्या आप सोच सकते हैं एक ऐसे शहर के बारे में जहां लोग आज भी भूत प्रेतों से बात कर सकते हैं। शायद नहीं पर सही बात यह है कि अपनी दुनिया में एक शहर ऐसा है जिसके लोग भूत प्रेतों से बातें करते हैं और बहुत कुछ उनसे जानते हैं। जी हां, ऐसा सच में है। इस शहर का नाम है “कासाडागा टाउन” और इसको ‘साइकिक कैपिटल’ के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अमेरिका में स्थित है। इस शहर की खासियत यही है कि यहां के लोग भूत और आत्माओं से बात करते हैं।

People have usual conversation with evil spirits in this city 1Image Source:

इस शहर के इतिहास पर नज़र डालें तो इस शहर को न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने 1875 में बसाया था। बहुत से लोग इस शहर में धीरे-धीरे आने लगे और स्प्रिचुअल हीलर्स बनते चले गए। वर्तमान में ऐसा कहा जाता है कि यहां के लोग आज भी परामनोविज्ञान की अच्छी समझ रखते हैं। इस प्रकार के लोगों की मान्यता होती है कि मृत्यु के बाद में भी बहुत कुछ बचता है जिससे मृत व्यक्ति की आत्मा से संपर्क किया जा सकता है। इस शहर की आधे से भी ज्यादा आबादी इस बात का दावा करती है कि वो खुद को माध्यम बना कर मृत व्यक्ति की आत्मा से बातचीत करते हैं। वर्तमान समय में इस शहर में 100 व्यक्तियों से भी अधिक की संख्या में स्प्रिचुअल हीलर्स मौजूद हैं जो कि मृत व्यक्ति की आत्मा से संपर्क करने की बात कहते हैं। इस कारण ही बहुत से लोग इस शहर में बुरी आत्माओं से अपना पीछा छुड़ाने आते हैं। यहां के लोग हस्तरेखाओं तथा टैरो कार्ड को पढ़ कर भी मृत आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं।
एक अनुमान के हिसाब से यहां हर साल लगभग 15000 लोग आते हैं और कासाडागा नाम के इस शहर की अर्थव्यवस्था का यही एक मुख्य आधार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here